दीपावली से पहले रेलवे का अलर्ट, स्टेशन या ट्रेन में पटाखे लेकर पहुंचे तो होगी सख्त कार्रवाई

ग्वालियर
 दीपावली और छठ पर्व पर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ के बीच सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने सतर्कता बढ़ा दी है। मंगलवार को ग्वालियर रेलवे स्टेशन परिसर और ट्रेनों में ज्वलनशील व विस्फोटक पदार्थों की रोकथाम के लिए विशेष जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान यात्रियों के सामान की जांच कर ऐसे पदार्थ लेकर यात्रा करने वालों पर नजर रखी गई।

ये भी पढ़ें :  रेलवे का 40 साल पुराना रिजर्वेशन सिस्टम बदलेगा, अगस्त से यात्रियों को मिलेंगी नई सुविधाएं

निरीक्षक के निर्देशन में चलाए गए अभियान में उप निरीक्षक रविन्द्र सिंह राजावत, सहायक उप निरीक्षक हीरेन्द्र मीना और आरक्षक दुजी राम मीणा शामिल रहे। टीम ने स्टेशन परिसर के साथ ट्रेनों में भी जांच की, ताकि यात्रा के दौरान आग लगने या किसी अन्य दुर्घटना की आशंका को रोका जा सके। त्योहार के दौरान पटाखों और अन्य ज्वलनशील सामग्री के परिवहन से खतरा बढ़ सकता है, इसलिए विशेष सतर्कता बरती जा रही है।

ये भी पढ़ें :  रेलवे की नई सुविधा: वंदे भारत सहित सभी ट्रेनों में सीट पर मिलेगा गर्म खाना

वेंडरों और कुलियों को भी किया जागरूक

अभियान के तहत स्टेशन के अधिकृत वेंडरों, कुलियों और सफाई कर्मचारियों के साथ बैठक भी की गई। उन्हें संदिग्ध व्यक्तियों और ज्वलनशील या विस्फोटक पदार्थ लेकर चलने वालों पर नजर रखने की समझाइश दी गई। साथ ही, ऐसी कोई भी जानकारी मिलने पर तत्काल आरपीएफ को सूचित करने के लिए कहा गया।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment