सीएम योगी बोले- प्रतिभा और परिश्रम से नई उपलब्धियां हासिल कर रही उत्तर प्रदेश की युवाशक्ति

 लखनऊ
 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'एक्स' पर पोस्ट कर कहा कि उत्तर प्रदेश की युवाशक्ति अपनी प्रतिभा और परिश्रम से संभावनाओं को उपलब्धियों में बदल रही है। उन्होंने वर्ष 2017 के बाद डबल इंजन सरकार की बदली कार्य संस्कृति से भी प्रदेशवासियों को अवगत कराया और रोजगार सृजन में युवाशक्ति की नई पहचान भी बताई।

नवाचार की नई सोच, उद्यमिता का साहस
मुख्यमंत्री ने लिखा कि नवाचार की नई सोच हो, उद्यमिता का साहस हो या विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्टता के नए प्रतिमान स्थापित करने का संकल्प, उत्तर प्रदेश की युवाशक्ति अपनी प्रतिभा और परिश्रम से संभावनाओं को उपलब्धियों में बदल रही है। इसी ऊर्जावान युवाशक्ति के सामर्थ्य, सृजनशीलता और उपलब्धियों का अभिनंदन करने के लिए आज लखनऊ में आयोजित "टीओआई यूथ आइकॉन्स समिट एवं अवार्ड्स 2026" में सहभागिता करूंगा।

ये भी पढ़ें :  गुरु पूर्णिमा महोत्सव : सीएम योगी ने किया महायोगी गोरखनाथ का विशिष्ट पूजन

2017 से पहले अव्यवस्था से युवाओं का भविष्य था अंधकारमय
मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2017 से पहले उत्तर प्रदेश के प्रतिभाशाली युवाओं को अवसरों के अभाव में पलायन करना पड़ता था। भर्तियों में भ्रष्टाचार, भाई-भतीजावाद और अव्यवस्था से युवाओं का भविष्य अंधकारमय था। प्रतिभा थी, लेकिन उसे आगे बढ़ने के लिए अपेक्षित अवसर और प्रोत्साहन नहीं मिल पाता था।

ये भी पढ़ें :  सीएम योगी ने संगम में फ्लोटिंग जेटी पर गंगा आरती का किया शुभारंभ, अब होगी हर शाम

डबल इंजन सरकार ने सृजित किए युवाओं के लिए नए अवसर
मुख्यमंत्री ने बताया कि वर्ष 2017 के बाद डबल इंजन सरकार ने इस कार्य-संस्कृति को बदला। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के यशस्वी मार्गदर्शन में डबल इंजन सरकार ने पारदर्शी भर्ती, कौशल विकास, स्टार्टअप और उद्यमिता को बढ़ावा देकर युवाओं के लिए आगे बढ़ने के नए अवसर सृजित किए हैं।

ये भी पढ़ें :  प्रदेश के सरकारी कॉलेजों में डिजिटल अटेंडेंस अनिवार्य, प्रोफेसरों के लिए 6 घंटे उपस्थिति जरूरी, नहीं तो कटेगा वेतन

आज उत्तर प्रदेश की युवाशक्ति केवल रोजगार की आकांक्षी नहीं, बल्कि रोजगार सृजन में भी अपनी नई पहचान गढ़ते हुए 'विकसित उत्तर प्रदेश-विकसित भारत' के संकल्प को साकार करने में अग्रणी भूमिका निभा रही है।

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment