खाद्य विभाग के अधिकारियों का IIM इंदौर में 5 दिवसीय प्रबंधन प्रशिक्षण

भोपाल
खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग ने अधिकारियों की कार्यक्षमता बढ़ाने के लिए भारतीय प्रबंध संस्थान (IIM) इंदौर में 5 दिवसीय कस्टमाइज्ड मैनेजमेंट प्रोग्राम आयोजित करने का निर्णय लिया है। इसका उद्देश्य बदलते सूचना प्रौद्योगिकी परिदृश्य में गुणवतापूर्ण कार्य के लिए अधिकारियों की क्षमता का संवर्धन करना है। यह प्रशिक्षण खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के मंत्री श्री गोविन्द सिंह राजपूत के निर्देशानुसार करवाया जा रहा है।

ये भी पढ़ें :  भोपाल : FIITJEE कोचिंग पर लगा ताला लटका, सेंटर ने पेरेंट्स को फीस वापस करने से किया इनकार

प्रशिक्षण में खाद्य विभाग, नापतौल विभाग, मध्यप्रदेश वेयरहाउसिंग एण्ड लॉजिस्टिक्स कॉर्पोरेशन तथा मध्यप्रदेश स्टेट सिविल सप्लाईज कॉर्पोरेशन के अधिकारी/कर्मचारी शामिल होंगे। प्रत्येक प्रशिक्षण में 40 से 55 प्रशिक्षणार्थी होंगे। यह प्रशिक्षण वित्तीय वर्ष 2026-27 एवं 2027-28 में संपन्न होगा। प्रथम बैच का प्रशिक्षण 27 अक्टूबर से शुरू हो चुका है।

ये भी पढ़ें :  जल है जीवन की धारा, कल का यही सहारा, प्रदेश में जल संरचनाओं की सफाई में बढ़ती भागीदारी

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment