मध्य प्रदेश में देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले; 5 जिलों के SP बदले

 भोपाल
 प्रदेश सरकार ने देर रात 12 आईपीएस अधिकारियों के तबादा कर दिए। इसमें पांच पुलिस अधीक्षक बदले गए हैं। नर्मदापुरम पुलिस अधीक्षक साईंकृष्णा एस थोटा के स्थान पर दीपक कुमार शुक्ला सेनानी 32वीं वाहिनी विशेष शस्त्र बल उज्जैन को पदस्थ किया गया है।

वहीं, बैतूल पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र जैन को हटाकर अमित सक्सेना सहायक पुलिस महानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय को पदस्थ किया है। पन्ना की पुलिस अधीक्षक निवेदिता नायडू के स्थान पर सव्यसाची सराफ पुलिस अधीक्षक साइबर इंदौर को भेजा गया है।

ये भी पढ़ें :  मध्य प्रदेश के कई पुलिस अधिकारियों में इन दिनों ज्योतिष के अध्ययन का शौक लगा, कोई कर रहा शोध, तो कोई लिख रहा किताब

इसी तरह पुलिस अधीक्षक हरदा शशांक के स्थान पर अंकित जायसवाल पुलिस अधीक्षक रेल भोपाल और रघुवंश कुमार सिंह पुलिस अधीक्षक अलीराजपुर के स्थान पर समर वर्मा पुलिस अधीक्षक आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ उज्जैन को पदस्थ किया गया है।

गृह विभाग ने देर रात 12 आईपीएस अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए। इसमें रघुवंश कुमार से यूपी पुलिस महानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक आलीराजपुर को पुलिस महानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय बनाया गया है।

ये भी पढ़ें :  नक्सल उन्मूलन के बाद बालाघाट जिले में तेज करें विकास की गति : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

पन्ना की पुलिस अधीक्षक निवेदिता नायडू को सेनानी 10वीं वाहिनी विशेष सशस्त्र बल सागर, वीरेंद्र जैन पुलिस अधीक्षक बैतूल को पुलिस उपायुक्त नगरीय पुलिस भोपाल, साईंकृष्णा थोटा पुलिस अधीक्षक नर्मदापुरम को सहायक पुलिस महानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय भोपाल, अभिषेक आनंद सेनानी प्रथम वाहिनी विशेष सशस्त्र बल इंदौर को सेनानी 15वी वाहिनी विशेष सशस्त्र बल इंदौर, श्रुतकीर्ति सोमवंशी सेनानी तेरी दीवानी विशेष स्वतंत्र बाल ग्वालियर को सेनानी दूसरी वाहिनी विशेष सशस्त्र बल ग्वालियर सदस्य किया है।

ये भी पढ़ें :  ट्रेनी IPS ने साथी अधिकारी पर लगाए गंभीर आरोप, आपत्तिजनक मैसेज और अभद्र हरकत का केस दर्ज

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment