पेंशनर्स को बड़ी राहत! अब मोबाइल पर चेहरा दिखाकर घर बैठे बनाएं डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट

 नई दिल्ली

अगर आप पेंशन लेते हैं या आपके परिवार में कोई पेंशनर है, जिसे लाइफ सर्टिफिकेट बनवाने के लिए बार-बार बैंक के चक्कर लगाने पड़ते है, तो अब आपके लिए राहत की खबर है. आप अपने स्मार्टफोन से ही चेहरा दिखाकर डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट बनवा सकते हैं. खास बात यह है कि इसके लिए किसी फिंगरप्रिंट मशीन या बायोमेट्रिक डिवाइस की जरूरत भी नहीं पड़ेगी। 

सरकार ने 1 नवंबर से 30 नवंबर 2026 तक देशभर में डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट का पांचवां अभियान शुरू किया है. यह अभियान देश के 2,000 शहरों और जिलों में चलाया जा रहा है। 

ये भी पढ़ें :  बीजेपी ने दिल्ली चुनाव के लिए संकल्प पत्र का तीसरा हिस्सा जारी किया, 50 हजार सरकारी नौकरियां और साफ यमुना

सरकार का लक्ष्य इस दौरान 2.30 करोड़ डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट तैयार करना है. इसमें से 1.50 करोड़ सर्टिफिकेट फेस ऑथेंटिकेशन के जरिए बनाने का लक्ष्य रखा गया है। 

मोबाइल पर चेहरा दिखाते ही बनेगा सर्टिफिकेट
अब सवाल है कि आखिर यह काम कैसे होगा? इसके लिए पेंशनर्स को अपने स्मार्टफोन में Jeevan Pramaan Face App और AadhaarFaceRD ऐप डाउनलोड करना होगा. इसके बाद आधार और मोबाइल नंबर की मदद से रजिस्ट्रेशन करना होगा। 

रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद पेंशनर्स को मोबाइल के फ्रंट कैमरे के सामने अपना चेहरा दिखाना होगा. फेस ऑथेंटिकेशन पूरा होते ही डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट जनरेट हो जाएगा. यानी अब घर बैठे ही यह जरूरी काम पूरा किया जा सकता है। 

ये भी पढ़ें :  UPI Payment पर लगेगा नया चार्ज? ₹2,000 से ज्यादा के ट्रांजैक्शन पर आया बड़ा अपडेट

बुजुर्गों के घर तक पहुंचेगी सरकारी मदद
सरकार ने इस अभियान में 19 बैंक, 785 डाकघर और 56 पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन को शामिल किया है. इसके अलावा EPFO, रेलवे और राज्य सरकारें भी इसमें सहयोग करेंगी। 

जो बुजुर्ग पेंशनर्स खुद बैंक या कैंप तक नहीं जा सकते, उनके लिए जरूरत के हिसाब से घर पर सुविधा दी जाएगी. इसके अलावा कई जगहों पर विशेष कैंप भी लगाए जाएंगे, जहां हेल्थ चेकअप और आधार अपडेट कराने की सुविधा मिलेगी। 

ये भी पढ़ें :  भारत-सिंगापुर सेमीकंडक्टर सहयोग को मिला नया जोर, उद्योग की नजर नए निवेश पर

पेंशनर्स ध्यान दें, 30 नवंबर है आखिरी तारीख
अगर आप पेंशन लेते हैं और अभी तक अपना डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट जमा नहीं किया है, तो समय रहते यह काम पूरा कर लें. किसी तरह की परेशानी होने पर अभियान के तहत नियुक्त शिकायत अधिकारी से भी मदद ली जा सकती है। 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment