विधानसभा चुनावों से पहले JJP को लगा झटका, पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता जतिन खिलेरी ने पद से दिया इस्तीफा

फतेहाबाद
विधानसभा चुनावों से पहले जन नायक जनता पार्टी को बड़ा झटका लगा है। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता जतिन खिलेरी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने पार्टी अध्यक्ष अजय चौटाला को इस्तीफा भेजा। बताया जा रहा है कि पूर्व उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला दो दिन पहले जतिन के घर भी आए थे।

ये भी पढ़ें :  Rahul Gandhi Live : रायपुर में सभा को संबोधित कर रहे हैं राहुल गांधी...भारत जोड़ो यात्रा समेत अनेक मुद्दों पर राहुल का अनुभव देखें LIVE

जतिन खिलेरी ने इस्तीफे में लिखा कि अजय चौटाला जी आपसे निवेदन है कि मैं निजी कारणों से जननायक जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता पद पर अपनी जिम्मेवारियों का निर्वाहन करने में असमर्थ हूं। अत: आपसे निवेदन है कि जननायक जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता के पद से मेरा त्याग पत्र स्वीकार करें।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment