Breaking
18 Nov 2026, Wed

चौतरफा घिरे अखिलेश यादव, अटल जी को श्रद्धांजलि न देने पर मंत्रियों व बीजेपी नेताओं ने साधा निशाना

चौतरफा घिरे अखिलेश यादव, अटल जी को श्रद्धांजलि न देने पर मंत्रियों व बीजेपी नेताओं ने साधा निशाना

मंत्री मनोज पांडेय बोले- महापुरुषों को जाति, धर्म व पार्टी के चश्मे से देखना दुर्भाग्यपूर्ण

मर्यादित राजनीति करनी है तो अटल जी से सीखें: मंत्री संजय निषाद

अखिलेश यादव का पीडीए केवल राजनीतिक दिखावा है: बीजेपी प्रवक्ता

लखनऊ
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर माल्यार्पण नहीं करने को लेकर मंत्रियों और बीजेपी नेताओं ने निशाना साधा है। 
कैबिनेट मंत्री मनोज पांडेय ने कहा कि देश के महापुरुषों को जाति, धर्म और पार्टी के नाम पर अलग करके देखना अथवा उनके सम्मान को इन आधारों से जोड़ना देश का दुर्भाग्य है। कभी ब्राह्मण समाज की बात करने, कभी पीडीए की राजनीति करने वाले लोग अटल जी और कल्याण सिंह जैसे महापुरुषों के सम्मान के मामले में अलग-अलग रवैया अपनाते हैं। इससे उनकी राजनीति की छोटी मानसिकता और दोहरा चरित्र सामने आता है।

ये भी पढ़ें :  मध्य प्रदेश के कई नेता भाजपा की राष्ट्रीय टीम में, पार्टी ने भेजे 15 नाम

मनोज पांडेय ने कहा कि बाबू कल्याण सिंह लोधी सनातन और हिंदुत्व के प्रतीक रहे हैं, जबकि अटल बिहारी वाजपेयी भारत की अस्मिता, सम्मान, प्रगति और अखंडता के प्रतीक रहे। भारत ने उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया है। लोकतंत्र में विपक्ष का सम्मान कैसे किया जाए और सभी को साथ लेकर कैसे चला जाए, इसका उदाहरण अटल जी के व्यक्तित्व और कृतित्व से लिया जा सकता है। 

 मर्यादित राजनीति करनी है तो अटल जी से सीखें

ये भी पढ़ें :  19वीं राष्ट्रीय जम्बूरी डायमंड जुबली ग्रैंड फिनाले में अंतरराष्ट्रीय प्रतिभागियों ने लखनऊ का किया भ्रमण

निषाद पार्टी के अध्यक्ष और मंत्री संजय निषाद ने अटल बिहारी वाजपेयी को आदर्श राजनेता बताते हुए कहा कि हर राजनीतिक दल और हर नेता को अटल जी को याद करना चाहिए, चाहे वह सत्ता पक्ष में हो या विपक्ष में। राजनीति में शुचिता और मर्यादा बनाए रखने की सीख अटल जी के जीवन से ली जा सकती है। उन्हें भी अटल घाट जाना था, लेकिन निषाद पार्टी के स्थापना दिवस के बड़े कार्यक्रम के कारण ऐसा संभव नहीं हो सका। अटल जी ऐसे नेता थे, जिनसे हर व्यक्ति को प्रेरणा लेनी चाहिए।

 पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन पर क्यों नहीं गए थे अखिलेश

भाजपा के मुख्य प्रवक्ता दिनेश सिंह ने कहा कि रानी अवंती बाई की प्रतिमा से कुछ ही दूरी पर लोकभवन में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा स्थापित है। इसके बावजूद अखिलेश यादव वहां श्रद्धांजलि देने नहीं गए। उनकी पीडीए की राजनीति केवल दिखावा है। वहीं भाजपा प्रवक्ता आलोक अवस्थी ने भी अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि पीडीए में पी से पिछड़े की बात करने वाले अखिलेश यादव के लिए पिछड़ों के बड़े नेता पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन के समय संवेदना व्यक्त करने का अवसर नहीं था। आज रानी अवंती बाई को श्रद्धांजलि दी, लेकिन अटल जी को श्रद्धांजलि देने नहीं पहुंचे। आलोक अवस्थी ने सवाल किया कि अखिलेश यादव के पीडीए के पी और डी में इतना अंतर क्यों है।

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *