त्योहारी सीजन में रीवा और भोपाल के बीच सफर करने वाले यात्रियों के लिए एक अच्छी खबर है। रानी कमलापति-रीवा वंदे भारत एक्सप्रेस अब आठ की बजाय 16 कोच के साथ संचालित की जा रही है। रेलवे ने यह व्यवस्था सात अगस्त से शुरू की है, जो 24 अक्टूबर तक जारी रहेगी। यानी करीब 75 दिनों तक यात्रियों को ट्रेन में ज्यादा सीटें उपलब्ध होंगी।
रेलवे के अनुसार, गाड़ी संख्या 20174/20173 रीवा-रानी कमलापति-रीवा वंदे भारत एक्सप्रेस की रेक संरचना में अस्थायी बदलाव किया गया है। पहले ट्रेन में आठ कोच थे, जबकि अब 16 कोच वाली वंदे भारत रेक लगाई जा रही है।
त्योहारी सीजन में यात्रियों को मिलेगा कन्फर्म टिकट का फायदा
कोच की संख्या बढ़ने से ट्रेन की कुल सीट क्षमता में करीब दोगुनी बढ़ोतरी होगी। इसका सबसे बड़ा फायदा त्योहारी सीजन में भोपाल, रीवा और रास्ते के स्टेशनों से यात्रा करने वाले यात्रियों को मिलेगा। अभी तक कम सीटों के कारण वंदे भारत में रिजर्वेशन जल्दी फुल हो जाता था। अब अतिरिक्त कोच जुड़ने से ज्यादा यात्रियों को कन्फर्म टिकट मिलने की संभावना रहेगी।
सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल
दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण
सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है।
वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है।
अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है।
सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे।
उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित।
आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp)
Email- hrnewswriter@gmail.com