रोहित और जयसवाल ने कानपुर टेस्ट में की विस्फोटक शुरुआत, 3 ओवरों में 51 रन बना डाले

 कानपुर

टीम इंडिया ने बांग्लादेश को कानपुर टेस्ट में करारा जवाब दिया है. उसको रोहित शर्मा और यशस्वी जयसवाल ने पहली पारी में शानदार शुरुआत दी. रोहित और यशस्वी ने 3 ओवरों में ही स्कोर 50 रनों के पार पहुंचा दिया. रोहित इस दौरान 11 गेंदों में 23 रन बनाकर आउट हुए. जबकि यशस्वी 72 रन बनाकर पवेलियन लौटे. इन दोनों की साझेदारी ने टेस्ट रिकॉर्ड बना दिया है.

रोहित और यशस्वी के दम पर टीम इंडिया ने इतिहास रच दिया है. टीम इंडिया ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 50 रन बनाने का रिकॉर्ड कायम है. रोहित और यशस्वी ने 3 ओवरों में 51 रन बना लिए थे. टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 50 रन का रिकॉर्ड इससे पहले इंग्लैंड के नाम दर्ज था. इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 4.2 ओवरों में 50 रनों का आंकड़ा छुआ था. वहीं इंग्लैंड ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 1994 में 4.3 ओवरों में 50 रन बनाए थे.

ये भी पढ़ें :  सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: अब गिरफ्तारी से पहले पुलिस और एजेंसियों को देना होगा लिखित कारण

रोहित-यशस्वी ने किया विस्फोटक प्रदर्शन –

कानपुर टेस्ट में रोहित और यशस्वी ने कमाल कर दिया. यशस्वी ने 51 गेंदों का सामना करते हुए 12 चौके और 2 छक्के लगाए. उन्होंने इस दौरान 72 रन बनाए. रोहित शर्मा ने 11 गेंदों में 23 रन बनाए. रोहित की पारी में 3 छक्के और एक चौका शामिल रहा. यशस्वी ने आउट होने से पहले टीम इंडिया का स्कोर 100 रनों के पार पहुंचा दिया था.

ये भी पढ़ें :  PM मोदी 24 फरवरी को करेंगे GIS की शुरुआत, 50 शीर्ष उद्योगपति-30 देशों के प्रतिनिधि होंगे शामिल

टेस्ट में सबसे तेज 100 रन का रिकॉर्ड भी टीम इंडिया के नाम –

टीम इंडिया ने टेस्ट में सबसे तेज 100 रनों का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया. भारत ने 10.1 ओवरों में बांग्लादेश के खिलाफ यह कारनामा किया है. इससे पहले भी यह रिकॉर्ड भारत के नाम था. टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 2023 में 12.2 ओवरों में 100 रनों का आंकड़ा छुआ था.

ये भी पढ़ें :  LPG, पेट्रोल-डीजल में आत्मनिर्भरता की ओर बड़ा कदम, मेगाप्लान से देश में बढ़ेगी सप्लाई; विदेश पर निर्भरता होगी कम

बांग्लादेश ने पहली पारी में बनाए 233 रन –

बांग्लादेश ने पहली पारी में ऑल आउट होने तक 233 रन बनाए. उसके लिए मोमिनुल हक ने नाबाद शतक जड़ा. उन्होंने 194 गेंदों में नाबाद 107 रन बनाए. इस दौरान 17 चौके और 1 छक्का लगाया. कप्तान नजमुल हुसैन शंटो ने 31 रनों की पारी खेली.

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment