Breaking
12 Nov 2026, Thu

धार मंडी में बदलेगी दशकों पुरानी परंपरा, अब मुहूर्त की बोली के साथ शुरू होगी सोयाबीन खरीदी

 धार

दीपावली के अवकाश के बाद 12 नवंबर को कृषि उपज मंडी में सोयाबीन की खरीदी मुहूर्त के साथ शुरू होगी। इसके लिए एक दिन पहले ही बड़ी संख्या में किसान अपने वाहनों में सोयाबीन की उपज लेकर मंडी पहुंचने लगे हैं। मंडी परिसर में ट्रैक्टर-ट्रॉलियों और अन्य वाहनों में उपज लेकर पहुंचे किसानों की चहल-पहल दिखाई देने लगी है।

ये भी पढ़ें :  अपहृत मासूम शिवाय गुप्ता की सकुशल घर वापसी, वैश्य समाज मे हर्ष का माहौल

मुहूर्त की पहली बोली के नियम में बदलाव

सुबह 10 बजे मुहूर्त की पहली बोली लगने के साथ ही नीलामी का काम शुरू होगा। इस बार मुहूर्त की पहली बोली के लिए पुरानी परंपरा में बदलाव किया गया है। अब सबसे पहले मंडी पहुंचने वाले किसान की बैलगाड़ी से खरीदी शुरू नहीं होगी, बल्कि टोकन के माध्यम से लॉटरी निकाली जाएगी। जिस किसान के नाम की पर्ची निकलेगी, उसकी उपज पर पहली बोली लगेगी। इससे सभी किसानों को समान अवसर मिलेगा।

ये भी पढ़ें :  उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने मंदसौर के नारायणगढ़ में 2 करोड़ 32 लाख के निर्माण कार्यों का किया लोकार्पण

 

Share

By News Writer Editor

News Writer Near Ambuja Mall, Main Road Pandri Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *