Breaking
12 Nov 2026, Thu

इंदौर-भोपाल मेट्रो यात्रियों को बड़ा तोहफा, नेशनल मोबिलिटी कार्ड से मिलेगी 25% छूट

भोपाल/ इंदौर 

भोपाल और इंदौर मेट्रो में सफर करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है. अब दोनों शहरों में मेट्रो यात्री 12 नवंबर से नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड (NCMC) के जरिए सफर कर सकेंगे. मध्य प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने स्मार्ट कार्ड की सुविधा शुरू करने की तैयारी पूरी कर ली है. खास बात यह है कि NCMC कार्ड से यात्रा करने पर यात्रियों को 25 प्रतिशत की छूट भी मिलेगी. इस कार्ड का इस्तेमाल देश की उन सभी मेट्रो सेवाओं में किया जा सकेगा, जहां NCMC की सुविधा लागू है। 

ये भी पढ़ें :  मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक इस बार ला नीनो की सक्रियता के कारण पड़ेगी कड़ाके की सर्दी

सिर्फ 50 रुपये में मिलेगा स्मार्ट कार्ड
यात्री भोपाल और इंदौर मेट्रो के सभी स्टेशनों के टिकट काउंटर से सिर्फ 50 रुपए में NCMC कार्ड खरीद सकेंगे. कार्ड का शुल्क नॉन-रिफंडेबल होगा. कार्ड में राशि रिचार्ज कराने के बाद यात्री स्टेशन पर प्रवेश करने और बाहर निकलने के लिए इसका इस्तेमाल कर सकेंगे. इससे बार-बार टिकट खरीदने और टिकट काउंटर पर कतार में लगने की जरूरत नहीं पड़ेगी। 

किस तरह से खरीद सकते हैं कार्ड
NCMC कार्ड से यात्रा करने पर सिंगल जर्नी टिकट में मिलने वाली 25 प्रतिशत की छूट जारी रहेगी. हालांकि यह छूट 20 रुपए से अधिक निर्धारित किराए वाली यात्राओं पर ही लागू होगी. कार्ड को टिकट काउंटर, टिकट वेंडिंग मशीन और MP Metro मोबाइल ऐप के जरिए रिचार्ज किया जा सकेगा। 

ये भी पढ़ें :  भारत और नेपाल में धार्मिक व मैत्री संबंध होंगे प्रगाढ़ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

31 दिसंबर तक प्रमोशनल डिस्काउंट का भी लाभ
मे
ट्रो रेल कॉर्पोरेशन की ओर से 11 अक्टूबर से 31 दिसंबर 2026 तक विशेष किराया छूट भी दी जा रही है. इसके तहत सिंगल जर्नी टिकट पर 25 प्रतिशत, रिटर्न जर्नी टिकट पर कुल 30 प्रतिशत और ग्रुप टिकट पर कुल 35 प्रतिशत की छूट मिल रही है. वहीं ई-वॉलेट रिचार्ज पर राशि के अनुसार 8 से 15 प्रतिशत तक बोनस दिया जा रहा है। 

ये भी पढ़ें :  डॉ. शाहीन: तलाक से आतंक तक, कैसे जुड़ी मुज्जमिल और जैश से डोर

यात्रियों के लिए लागू की गई हैं कई खास सुविधाएं
भोपाल और इंदौर मेट्रो के स्टेशनों पर टिकट वेंडिंग मशीन की सुविधा भी लोगों के लिए शुरू कर दी गई है. इसके माध्यम से लोग QR टिकट ले सकते हैं. QR कोड के माध्यम से स्कैन करके लोग पैसों का भुगतान भी कर सकेंगे. इस पूरे प्रोसेस में 30 
सेकंड में ही टिकट उपलब्ध हो जाएगा। 

Share

By News Writer Editor

News Writer Near Ambuja Mall, Main Road Pandri Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *