Breaking
19 Nov 2026, Thu

यूपी में अब हर जिले में लग सकेंगे कई CBG प्लांट, योगी सरकार ने जैव ऊर्जा नीति में किया बदलाव

 लखनऊ
 प्रदेश में कृषि, पशुधन और नगरीय कचरे का इस्तेमाल कर जैव ऊर्जा उत्पादन बढ़ाने के लिए योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश राज्य जैव ऊर्जा नीति-2022 में संशोधन के प्रस्ताव को स्वीकृति दे दी है। इसके तहत जैव ऊर्जा संयंत्र स्थापित करने वाले निवेशकों को अनुदान और विभिन्न प्रोत्साहन देने के साथ भूमि उपलब्ध कराने, कच्चे माल की आपूर्ति और उसके परिवहन में भी सहायता दी जाएगी।

सरकार का लक्ष्य कृषि अपशिष्ट, पशुधन अपशिष्ट, चीनी मिलों से निकलने वाले अवशेष और नगरीय ठोस कचरे का उपयोग कर जैव ऊर्जा परियोजनाओं को गति देना है। इस संशोधन के बाद अब जिले में एक से अधिक कंप्रेस्ड बायो गैस (सीबीजी) संयंत्र लगाए जा सकेंगे। अभी तक एक जिले में एक ही संयंत्र लगाए जाने का प्रविधान है।

ये भी पढ़ें :  सुप्रीम कोर्ट ने बंगाल में शिक्षकों को बड़ी राहत दी, बेदाग सहायक शिक्षकों को अपने पद पर बने रहने की दी अनुमति

ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने कैबिनेट बैठक के बाद बताया कि संशोधित नीति में केंद्र सरकार के पूंजी निवेश सहायता संबंधी दिशा-निर्देशों और पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय की सीबीजी संबंधी माडल नीति को भी शामिल किया गया है। विभिन्न पक्षों से मिले सुझावों के आधार पर भी बदलाव किए गए हैं।

ये भी पढ़ें :  मध्य प्रदेश में अन्य पिछड़ा वर्ग को 27 प्रतिशत आरक्षण न दिए जाने को लेकर एक बार फिर विवाद

वर्ष 2025-26 के फसल उत्पादन और चीनी मिलों में गन्ना पेराई के आंकड़ों के आधार पर जैव ऊर्जा उत्पादन की संभावनाओं का आकलन किया गया है। इसके तहत धान की पराली और प्रेस मड सीबीजी, जबकि मक्का, बाजरा, दलहन, तिलहन, कपास और अन्य कृषि अवशेषों से जैव कोयला बनाने की संभावनाएं चिह्नित की गई हैं।

जिलावार कृषि उत्पादन और उपलब्ध कच्चे माल के आधार पर सीबीजी व जैव कोयला उत्पादन की अधिकतम सीमा तय की जाएगी। इसके लिए निर्धारित लक्ष्य से अधिक उत्पादन क्षमता का आकलन किया गया है, ताकि भविष्य में नई परियोजनाएं लगाने के लिए पर्याप्त अवसर उपलब्ध रहें।

ये भी पढ़ें :  यूपी के बहराइच में हुई हिंसा के बाद से तनाव का माहौल, रामगोपाल को गोली मारने वाले की तस्वीर आई सामने

वर्तमान में 2250 टन प्रतिदिन क्षमता है जबकि प्रदेश के 42 संयंत्रों में 350 टन प्रतिदिन उत्पादन हो रहा है। सरकार को उम्मीद है कि संशोधित नीति से निवेश बढ़ेगा, कृषि अपशिष्ट का बेहतर उपयोग होगा और किसानों के लिए भी अतिरिक्त आय के अवसर पैदा होंगे।

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *