Breaking
19 Nov 2026, Thu

यूपी में बनेगा राज्य सहकारी महाविद्यालय, एआई, साइबर क्राइम, बैंकिंग और मार्केटिंग में मिलेगा रोजगारपरक प्रशिक्षण

लखनऊ
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में प्रदेश में राज्य सहकारी महाविद्यालय स्थापित करने के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की गई है। इसके लिए जनपद लखनऊ के रहमान खेड़ा स्थित राज्य कृषि प्रबन्ध संस्थान की 4.51 हेक्टेयर राजकीय भूमि सहकारिता विभाग के नियंत्रणाधीन इंस्टीट्यूट ऑफ कोआपरेटिव एण्ड कार्पोरेट मैनेजमेन्ट, रिसर्च एण्ड ट्रेनिंग को निःशुल्क हस्तांतरित की जाएगी। कैबिनेट ने भूमि हस्तांतरण के साथ स्टाम्प शुल्क माफी को भी मंजूरी दी है।

ये भी पढ़ें :  यूपी MLC चुनाव: माध्यमिक शिक्षक संघ ने घोषित किए 7 प्रत्याशी, ध्रुव त्रिपाठी की सीट पर फैसला बाकी

देश का पहला राज्य सहकारी महाविद्यालय

प्रस्तावित महाविद्यालय गुजरात के त्रिभुवन सहकारी विश्वविद्यालय से संबद्ध होगा। इसका उद्देश्य सहकारिता क्षेत्र के लिए कुशल और प्रशिक्षित पेशेवर तैयार करना है। यहां पारंपरिक विषयों के साथ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), साइबर क्राइम, कंप्यूटर मार्केटिंग और बैंकिंग जैसे अत्याधुनिक व्यावसायिक पाठ्यक्रम संचालित किए जाएंगे।

ये भी पढ़ें :  भदोही के नौजवानों की डिग्री पर होगी अब अपने जिले की पहचान, काशी नरेश विश्वविद्यालय की मिलेगी उपाधि: सीएम योगी

सहकारिता क्षेत्र को मिलेगी नई दिशा

महाविद्यालय की स्थापना से युवाओं को आधुनिक शिक्षा और व्यावहारिक प्रशिक्षण के साथ रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। साथ ही सहकारी बैंकों, समितियों और संस्थाओं को प्रशिक्षित मानव संसाधन उपलब्ध होगा। यह पहल प्रदेश में सहकारिता आंदोलन को तकनीक, शोध और पेशेवर दक्षता से जोड़ने के साथ सहकारिता क्षेत्र को नई मजबूती प्रदान करेगी।

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *