Breaking
21 Nov 2026, Sat

MP Municipal Elections 2027: नगर निकाय चुनाव की वोटर लिस्ट अब घर बैठे मिलेगी, जिलों के चक्कर लगाने से छुटकारा

भोपाल 

साल 2027 में होने वाले नगरीय निकाय चुनाव और मतदाता सूची से जुड़ा डेटा केंद्रीय डेटाबेस में उपलब्ध होने के बावजूद आवेदक को जिलों से जानकारी लेने के लिए बाध्य करने और अलग अलग शुल्क की स्थिति पैदा करने पर राज्य निर्वाचन आयोग ने सख्त रुख अपनाया है। प्रथम अपीलीय अधिकारी ने एक आरटीआइ अपील की सुनवाई में स्पष्ट किया कि जब मांगी गई जानकारी मुख्यालय में उपलब्ध है, तो आवेदन को सभी जिलों में स्थानांतरित करने का कोई औचित्य नहीं है। उन्होंने वर्ष 2022 के नगरीय निकाय चुनाव और जुलाई 2026 की मतदाता सूची का डिजिटल डेटा तत्काल निःशुल्क उपलब्ध कराने के आदेश दिए हैं।

पूर्व पार्षद ने लगाई थी आरटीआई
दरअसल, पूर्व पार्षद दिलीप कौशल ने 24 अगस्त 2026 को राज्य निर्वाचन आयोग में आरटीआइ लगाकर 2022 के नगरीय निकाय चुनाव में महिला, पुरुष व थर्ड जेंडर मतदाताओं की संख्या, बूथवार डिजिटल मतदाता डेटा, बूथवार परिणाम, परिसीमन व जनगणना के आधार वर्ष तथा जुलाई 2026 की स्थिति में मतदाता सूची का बूथवार डेटा मांगा था। इस पर आयोग के लोक सूचना कार्यालय ने आवेदन प्रदेश के सभी जिलों के लोक सूचना अधिकारियों को भेज दिया। इससे आवेदक के सामने अलग-अलग जिलों में शुल्क जमा करने और भटकने की स्थिति बन गई। इस कार्यप्रणाली पर आपत्ति जताते हुए कौशल ने 21 अक्टूबर को प्रथम अपील दायर की थी।

ये भी पढ़ें :  विधानसभा में संसदीय रिपोर्टिंग पर आयोजित वर्कशॉप में शामिल हुए डॉ सुधांशु त्रिवेदी

जिलों को आवेदन भेजने की जरूरत नहीं थी
प्रथम अपीलीय अधिकारी एवं उप सचिव डॉ. सुतेश शाक्या ने आदेश में कहा कि मतदाताओं की कुल संख्या, बूथवार डिजिटल डेटा और जुलाई 2026 की मतदाता सूची आयोग के केंद्रीय डेटाबेस में है, इसलिए इसे जिलों में भेजने की जरूरत नहीं थी। परिसीमन और जनगणना के आधार वर्ष की जानकारी नगरीय विकास एवं आवास विभाग से संबंधित है, जिसे सीधे संबंधित विभाग को भेजा जाना चाहिए था।

ये भी पढ़ें :  नेपाल बाढ़ में मौतों का आंकड़ा 734 पहुंचा, बचाव अभियान के 5वें दिन भी हजारों लोग लापता

कब होंगे पंचायत-नगरीय निकाय चुनाव?
बता दें कि, मध्य प्रदेश में जून-जुलाई 2027 पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव होने है। पिछले नगर निगम चुनाव में 11 नगर निगमों में से भाजपा ने सात में सीट दर्ज की थी। वहीं, कांग्रेस ने तीन और आम आदमी पार्टी ने एक सीट अपने नाम की थी।

ये भी पढ़ें :  ईएफए स्कूल मीडिया प्रोजेक्ट देश का पहला एकीकृत मीडिया प्लेटफार्म

चुनाव आयोग को देना 9 विधानसभा का आंकड़ा
निर्वाचन कार्यालय को इंदौर की सभी नौ विधानसभा सीटों की मतदाता सूची में नाम जोड़ने, घटाने और पता परिवर्तन की सूची सार्वजनिक करना है। जिला प्रशासन ने केवल इंदौर-4 की ही जानकारी सार्वजनिक की थी। इसके अलावा देपालपुर और राऊ की अधूरी जानकारी सार्वजनिक की गई थी। पत्रिका ने गुरुवार को इसका खुलासा किया तब इंदौर-2 और इंदौर-3 की अधूरी जानकारी सार्वजनिक की, वो भी केवल अक्टूबर माह की। उसके पहले के महीनों के बारे में किसी भी विधानसभा की जानकारी नहीं दी थी।

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *