Breaking
22 Nov 2026, Sun

अखिलेश के PDA का असली मतलब-‘पीटना, डकैती डालना और अपहरण करना’: कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह

लखनऊ

उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्रियों ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला है। कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि जब अखिलेश यादव मुख्यमंत्री थे तब प्रदेश के थानों पर सपाई गुंडों का कब्जा था। कानून व्यवस्था ध्वस्त थी। वहीं, मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने कहा कि सपा केवल परिवार और पैसे वालों की पार्टी है। अखिलेश का पीडीए केवल धोखा है।

ये भी पढ़ें :  योगी सरकार संवार रही महर्षि भृगु की तपोभूमि, धार्मिक पर्यटन को मिलेगा नया विस्तार

धर्मपाल सिंह ने कहा कि जनता अखिलेश राज की अराजकता भूली नहीं है। PDA पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव बार-बार इसका अर्थ बदलते रहते हैं। जबकि असलियत में अखिलेश के पीडीए का मतलब- 'पीटेंगे, डकैती डालेंगे और अपहरण करेंगे' है।

'सपा शासन में नकल माफियाओं का था सिंडिकेट'

ये भी पढ़ें :  चिल्लूपार से सीएम योगी का चुनावी शंखनाद, विकास और राम मंदिर पर विपक्ष को घेरा

मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने कहा कि सपा सरकार में प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था चौपट हो गई थी। परीक्षाओं में नकल माफियाओं का दबदबा था। उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने नकल माफियाओं के इस सिंडिकेट को पूरी तरह खत्म करने का काम किया है। अब प्रदेश में बेहतर शिक्षा व्यवस्था का माहौल है।

ये भी पढ़ें :  सनातन विरोधी अखिलेश को सिर्फ मुस्लिम वोट बैंक की चिंता: मंत्री धर्मपाल सिंह

दानिश आजाद अंसारी ने कहा कि सपा का मूल चरित्र हमेशा से दलित विरोधी रहा है। जब अखिलेश यादव सत्ता में थे तब उनके गुंडे खुलेआम दलितों की बस्तियां जलाते थे। उनकी जमीनों पर कब्जा करते थे। उन्होंने कहा कि आज यूपी में कानून का राज है। तीसरी बार जनता एनडीए की सरकार बनाएगी।

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *