Breaking
22 Nov 2026, Sun

किम जोंग उन ने ट्रंप के फोन और चिट्ठी को किया नजरअंदाज, बिना खोले लौटाया अमेरिकी संदेश

 वाशिंगटन
 उत्तर कोरिया के सर्वोच्च नेता किम जोंग उन अमेरिका के राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप के फोन का जवाब नहीं दे रहे हैं। इस बात का खुलासा हुआ है मीडिया रिपोर्ट में। रिपोर्ट में कहा गया है कि उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के संपर्क करने के प्रयासों का कोई जवाब नहीं दिया है।

इधर, प्योंगयांग लगातार अपने परमाणु हथियारों के जखीरे का विस्तार कर रहा है। इसके साथ ही उत्तर कोरिया रूस के साथ अपने सैन्य संबंधों की मजबूती पर भी काम कर रहा है। 'द वॉल स्ट्रीट जर्नल' (WSJ) की रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार दोनों नेताओं के बीच संवाद नहीं हो पा रहा है।

ट्रंप के कॉल का नहीं मिला जवाब
अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट ने इस मामले की जानकारी रखने वाले लोगों के हवाले से बताया कि पिछले साल ट्रंप ने फोन और दूसरे जरिए से किम से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उन्हें कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद अमेरिकी नेता ट्रंप ने किम को एक पत्र लिखा। मामला तब और गंभीर हो गया जब अमेरिकी अधिकारियों को इसे उन तक पहुंचाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।

ये भी पढ़ें :  कोंडागांव के विकास का नया स्वर्णिम अध्याय: मुख्यमंत्री ने दी 152 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात

कैसे पहुंचा पत्र
रिपोर्ट के अनुसार, व्हाइट हाउस के अधिकारियों ने मैनहट्टन में संयुक्त राष्ट्र स्थित उत्तर कोरिया के स्थायी मिशन को यह पत्र सौंपने के लिए एक अनोखी योजना बनाई। अधिकारियों का एक समूह मिशन के बाहर इंतजार कर रहा था और जैसे ही एक उत्तर कोरियाई राजनयिक वहां से गुजरा, उन्होंने उसे वह पत्र सौंप दिया।

बिना खोले पत्र किया वापस
इसके बाद में संयुक्त राष्ट्र की एक बैठक के दौरान, उस राजनयिक ने वो बिना खुला पत्र एक अमेरिकी प्रतिनिधि के सामने रख दिया। ये घटनाक्रम ऐसे समय में सामने आए हैं, जब हाल ही में अपनी एशिया यात्रा के दौरान ट्रंप ने किम से मुलाकात करने की फिर से कोशिश की, लेकिन बात नहीं बन सकी। चर्चा से जुड़े लोगों ने WSJ को बताया कि दोनों पक्षों ने अंतिम समय में राजनयिक स्तर पर आमने-सामने बातचीत करने की संभावना तलाशी थी, लेकिन किम ने ऐसी शर्तें रख दीं जिन्हें वाशिंगटन स्वीकार नहीं कर सका।

ये भी पढ़ें :  इंदौर परिवार की अनोखी आस्था: 11 साल से बिना मोलभाव मिट्टी की गणेश मूर्तियां दान

उत्तर कोरिया के परमाणु जखीरे का विस्तार
ट्रंप और किम के बीच बातचीत टूटने के बाद से उत्तर कोरिया की परमाणु क्षमताओं में काफी वृद्धि हुई है। WSJ के अनुसार 2019 में देश के पास अनुमानित 20-30 परमाणु हथियार (वारहेड) थे, जो अब बढ़कर लगभग 60 हो गए हैं। प्योंगयांग ने ऐसी 'सॉलिड-फ्यूल' (ठोस ईंधन वाली) इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइलें (ICBM) भी विकसित कर ली हैं, जो अमेरिका तक पहुंचने में सक्षम हैं। उत्तर कोरिया की बढ़ती क्षमताओं ने वाशिंगटन में इस बात को लेकर चिंता पैदा कर दी है

ये भी पढ़ें :  औषधि नियमों के उल्लंघन पर अपना मेडिकल स्टोर परासिया का ड्रग लाइसेंस निरस्त

बता दें कि अपने पहले राष्ट्रपति कार्यकाल के दौरान, ट्रंप ने किम से तीन बार मुलाकात की थी। इन मुलाकातों में मुख्य बातचीत कोरियाई प्रायद्वीप को परमाणु हथियारों से मुक्त करने पर केंद्रित थी। हालांकि, 2019 में हुई उनकी आखिरी मुलाकात के बाद से, उत्तर कोरिया के नेता ने अपने देश की परमाणु और मिसाइल क्षमताओं का विस्तार करना जारी रखा है।

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *