लखनऊ
जनगणना-2027 के लिए प्रदेश में अब तक 21.47 लाख से अधिक परिवारों ने घर बैठे अपनी जानकारी ऑनलाइन दर्ज कर दी है। स्वगणना में हरदोई सबसे आगे है, जहां 1.15 लाख से अधिक परिवारों ने अपना ब्योरा भर दिया है। वहीं लखनऊ में अब तक 30,124 परिवारों ने स्वगणना पूरी की है। जिन परिवारों ने अभी तक जानकारी दर्ज नहीं की है, वे 30 नवंबर तक आनलाइन यह काम कर सकते हैं।
स्वगणना के लिए जनगणना विभाग ने se.census.gov.in पोर्टल पर सुविधा दी है। परिवार के मुखिया या कोई अन्य सदस्य पोर्टल पर जाकर घर बैठे परिवार से जुड़ी जानकारी भर सकता है। जानकारी दर्ज करने के बाद मिलने वाली एसई आईडी (स्वगणना पहचान संख्या) सुरक्षित रखनी होगी।
एक दिसंबर से चार जनवरी तक गणनाकर्मी घर-घर जाकर परिवारों का ब्योरा जुटाएंगे। इस दौरान स्वगणना करने वाले परिवारों के यहां भी गणनाकर्मी पहुंचेंगे। उन्हें एसई आईडी उपलब्ध करानी होगी। बुधवार तक स्वगणना में हरदोई 1,15,946 परिवारों के साथ पहले स्थान पर है।
प्रतापगढ़ 1,08,372 परिवारों के साथ दूसरे, बरेली 1,03,931 के साथ तीसरे और शाहजहांपुर 81,493 परिवारों के साथ चौथे स्थान पर है। आजमगढ़ 55,975 परिवारों के साथ पांचवें स्थान पर है। वहीं सबसे कम स्वगणना हमीरपुर में 7,773 परिवारों ने पूरी की है
इस बीच बुधवार को लखनऊ जीपीओ में जनगणना-2027 के विशेष डाक आवरण और विशेष विरूपण का विमोचन किया गया। मुख्य पोस्टमास्टर जनरल अजय सिंह चौहान और मुख्य प्रधान जनगणना अधिकारी शीतल वर्मा व पोस्टमास्टर जनरल बीएल सोनल मौजूद रहे।
सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल
दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण
सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है।
वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है।
अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है।
सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे।
उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित।
आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp)
Email- hrnewswriter@gmail.com