गुजरात ATS ने वडोदरा में जरोद बस स्टैंड के पास एक ऑपरेशन चलाकर जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े एक संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. उसके पास से एक AK-47 और करीब 23 राउंड कारतूस बरामद किए गए हैं। जानकारी के मुताबिक, यह संदिग्ध असम से वडोदरा आया था. फिलहाल जांचकर्ता यह पता लगाने की कोशिश में लगे हैं कि यह हथियार कहां से आए थे और संदिग्ध को हथियार किसने सौंपा था।
ATS ने फिलहाल आरोपी को हिरासत में ले लिया है. और आगे की कार्रवाई भी शुरू कर दी है. फिलहाल संदिग्ध को AK47 कहां मिली और किसने दी, इस दिशा में ATS ने जांच शुरू कर दी है।
जैश-ए-मोहम्मद के किन लोगों के संपर्क में था
एटीएस इस बात की भी जांच कर रही है कि संदिग्ध आतंकी का जैश-ए-मोहम्मद के किन लोगों के संपर्क में था। जांच एजेंसियां उसके संभावित आतंकी नेटवर्क, अन्य सहयोगियों और किसी बड़ी साजिश में उसकी भूमिका का पता लगाने में जुटी हैं।
अक्टूब में भी पकड़े थे तीन संदिग्ध आतंकी
बता दें कि गुजरात एटीएस ने अक्टूबर 2026 में गांधीनगर के अदालज से ISIS से जुड़े तीन संदिग्धों को गिरफ्तार कर बड़ी कार्रवाई की थी। इन संदिग्धों के पास से हथियार भी बरामद किए गए थे। वहीं, अक्टूबर-नवंबर 2026 में एटीएस ने वडोदरा से जुड़े 438.64 करोड़ रुपये के मेफेड्रोन मामले में कथित ड्रग तस्कर सलीम इस्माइल डोला को हिरासत में लिया था। इन कार्रवाइयों के जरिए एजेंसी आतंकवाद और नशीले पदार्थों की तस्करी से जुड़े नेटवर्क पर शिकंजा कस रही है।
सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल
दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण
सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है।
वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है।
अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है।
सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे।
उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित।
आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp)
Email- hrnewswriter@gmail.com