मिलने वाले ने घर में अकेली देख नाबालिग के साथ किया गलत काम, 2 महीने तक ब्लेकमेल कर बनाता रहा संबंध

भोपाल
पहले तो उसने नाबालिग लड़की को घर में अकेला पाकर उसके साथ गलत काम किया। इसके बाद लड़की से बार—बार इस गलत काम को करने की मांग करने लगा। मना करने पर जान से मारने की धमकी देने लगा। आखिरकार इस बात से परेशान होकर नाबालिग लड़की ने अपने घरवालों को सबकुछ बता दिया।
क्या है मामला

यह मामला राजधानी भोपाल के बैरसिया थाने में सामने आया है। बैरसिया में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की के घर में घुसकर एक 22 वर्षीय युवक ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। उसके बार आरोपी ने नाबालिग को जान से मारने की धमकी भी दी। तंग आकर लड़की ने परिजनों को पूरी घटना बताई तो परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई।
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

ये भी पढ़ें :  धाकड़ बल्लेबाज मैक्सवेल ने वनडे क्रिकेट को अलविदा, अब करेंगे टी20 पर फोकस

बैरसिया पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार यह नाबालिग छात्रा पढ़ाई करती है। वहीं, आरोपी का नाम राहुल मीणा है, वह नाबालिग के घर पर आते—जाते रहता था। 30 जुलाई की दोपहर जब राहुल मीणा लड़की के घर पर पहुंचा तो वह अकेली थी, इसी बात का फायदा उठाकर उसने नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म कर लिया और किसी को बताने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दे दी।
पीड़िता को धमकी दे रहा था आरोपी

ये भी पढ़ें :  लाडली बहना योजना में बढ़ोतरी: मासिक सहायता अब 1,500 रुपये, 12 नवंबर से खाते में आएगा पैसा

इसके बाद से आरोपी राहुल, नाबालिग लड़की को लगातार धमका रहा था। वह, लड़की से दोबारा घटना करने की धमकी भी दे रहा था। पुलिस ने कहा कि हाल ही में, जब लड़की ने उसकी धमकियों का जवाब देना बंद कर दिया और उससे मिलना बंद कर दिया, तो आरोपी ने 28 सितंबर को उसके चाचा को फोन किया और उसे धमकी दी कि वह पीड़िता से शादी करेगा अन्यथा वह उसकी तस्वीरें और वीडियो ऑनलाइन साझा कर देगा।

ये भी पढ़ें :  नेपाल में भारी बारिश का कहर: भूस्खलन और बाढ़ से 51 की मौत, सैकड़ों फंसे यात्री

जब परिवार के सदस्यों को घटना के बारे में पता चला, तो उन्होंने पीड़िता की काउंसलिंग की और उसने उन्हें अपनी आपबीती सुनाई।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment