Breaking
28 Nov 2026, Sat

होम-स्टे, पशुपालन, दुग्ध उत्पादन और स्व-सहायता समूहों को दें बढ़ावा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान
होम-स्टे, पशुपालन, दुग्ध उत्पादन और स्व-सहायता समूहों को दें बढ़ावा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री ने देवास में जिला विकास सलाहकार समिति की ली बैठक

भोपाल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ग्रामीण अर्थव्यवस्था और स्वरोजगार को मजबूत बनाने के लिए पर्यटन के क्षेत्र में 'होम-स्टे', पशुपालन, दुग्ध उत्पादन, उन्नत नस्ल के पशुओं को तैयार करने तथा महिला स्व-सहायता समूहों की गतिविधियों को व्यापक स्तर पर प्रोत्साहित करने पर विशेष जोर दिया। जिले के समग्र विकास के लिए यह आवश्यक है कि सलाहकार समिति के सभी सदस्य अलग-अलग क्षेत्रों की जिम्मेदारी को सक्रियता के साथ निवर्हन करें। मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में शुक्रवार को जिला विकास सलाहकार समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

ये भी पढ़ें :  पीएम सूर्य घर योजना में अब तक 29 हजार 275 उपभोक्ताओं के खातों में पहुंची 228 करोड़ से अधिक की सब्सिडी

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वर्तमान जरूरतों के साथ-साथ भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए दूरगामी कार्ययोजनाएं तैयार करने के लिए सभी को प्रेरित किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किसानों और युवाओं को संदेश देते हुए कहा कि आधुनिकता और नए व्यवसायों की ओर कदम जरूर बढ़ाएं, लेकिन अपनी खेती की जड़ों को कभी न छोड़ें, क्योंकि कृषि ही हमारी समृद्धि और संस्कृति का मूल आधार है।

ये भी पढ़ें :  प्रधानमंत्री, राष्ट्रीय अध्यक्ष, गृह मंत्री, रक्षा मंत्री ने भोपाल सांसद आलोक शर्मा को नई दिल्‍ली में पुष्पगुच्छ भेंटकर दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक पहुंचाने के निर्देश देते हुए कहा कि राज्य सरकार के प्रमुख विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं का उन क्षेत्रों में विशेष रूप से विस्तार किया जाए, जहां इनकी सर्वाधिक आवश्यकता है। उन्होंने समिति के सदस्यों और जनप्रतिनिधियों से आह्वान किया कि वे केवल जिला स्तर तक सीमित नहीं रहें, बल्कि विधानसभा स्तर और वार्डों के स्तर तक पूरी लगन से जुटकर कार्य करें, ताकि विकास कार्यों की जमीनी मॉनिटरिंग हो सके और आमजन को सीधा लाभ मिल सके।

ये भी पढ़ें :  स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत और विकसित भारत के निर्माण के लिये आगे बढ़ें : राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु

इस दौरान सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी, देवास विधायक श्रीमती गायत्री राजे पवार, खातेगांव विधायक आशीष शर्मा, हाटपीपल्या विधायक मनोज चौधरी, बागली विधायक मुरली भंवरा, सोनकच्छ विधायक डॉ राजेश सोनकर, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती लीला भेरूलाल अटारिया, रायसिंह सेंधव, मुख्य सचिव अशोक बर्णवाल, सचिव मुख्यमंत्री कार्यालय डॉ. सुदाम खाड़े, संभाग आयुक्त आशीष सिंह, कलेक्टर श्रीमती नेहा मीना और पुलिस अधीक्षक आदित्य मिश्रा उपस्थित थे।

 

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *