मध्यप्रदेश सरकार ने साफ कर दिया है कि सीएम हेल्पलाइन पर झूठी शिकायतें कर अधिकारियों और कर्मचारियों को ब्लैकमेल करने वालों को अब बख्शा नहीं जाएगा। पब्लिक सर्विस मैनेजमेंट डिपार्टमेंट ने सभी जिलों से ऐसे शिकायतकर्ताओं की सूची मांगी है।
जिलों को भेजे गए फॉर्मेट में शिकायतकर्ता का नाम, मोबाइल नंबर, दर्ज की गई कुल शिकायतें और उस पर अधिकारियों की टिप्पणी जैसी जानकारी भरने के निर्देश दिए गए हैं।
दरअसल, हाल ही में हुई शिकायत समीक्षा बैठकों में सामने आया कि कई लोग जानबूझकर फर्जी शिकायतें दर्ज कर अधिकारियों पर दबाव बनाने की कोशिश कर रहे हैं। कुछ जिलों जैसे सतना, सेवानी और मैहर के अधिकारियों ने भी इसकी पुष्टि की है।
पहले चरण में ऐसे मामलों में एफआईआर दर्ज करने की सलाह दी गई थी। अब सरकार सीधे कार्रवाई की तैयारी में है। अतिरिक्त मुख्य सचिव (ग्रामीण विकास) ने भी इस मुद्दे को गंभीर मानते हुए कहा कि अधिकारियों को ब्लैकमेल करने वालों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई जरूरी है।
सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल
दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण
सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है।
वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है।
अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है।
सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे।
उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित।
आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp)
Email- hrnewswriter@gmail.com