मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी,भोपाल डॉ. मनीष शर्मा द्वारा शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोलार में सेक्टर बैठक में विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की समीक्षा की गई। बैठक में साँस अभियान, मातृ स्वास्थ्य, शिशु स्वास्थ्य, टीकाकरण, संचारी एवं असंचारी रोग के इंडिकेटर अधारित वार्डवार समीक्षा की गई। साथ ही स्वास्थ्य कार्यक्रमों के अंतर्गत निर्धारित लक्ष्यों के विरुद्ध उपलब्धियों की जानकारी ली गई।
बैठक में सीएमएचओ ने मातृ स्वास्थ्य,शिशु स्वास्थ्य, एन. सी. डी.,टी.बी. एवं अन्य राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों में कार्य प्रगति, लक्ष्य प्राप्ति एवं मैदानी स्तर पर स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा करते हुए संबंधित कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
समीक्षा के दौरान वार्ड 29 की एएनएम दीपा वास एवं लीलावती लोधी को मातृ स्वास्थ्य एवं शिशु स्वास्थ्य कार्यक्रमों में कार्य संतोषजनक नहीं पाया गया। इस संबंध में सीएमएचओ भोपाल डॉ. मनीष शर्मा द्वारा सख्त कार्रवाई करते हुए दोनों कर्मचारियों की एक-एक वेतन वृद्धि रोकने के आदेश जारी किए गए।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी भोपाल डॉ.मनीष शर्मा ने बताया कि स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता एवं विभिन्न राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की लक्ष्यपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए प्रत्येक सप्ताह सभी सेक्टरों में समीक्षा बैठक आयोजित की जाती है। बैठकों में कार्यक्रमवार प्रगति का आकलन, कमियों की पहचान तथा सुधारात्मक कार्यवाही सुनिश्चित की जाती है, ताकि आमजन को बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें।
सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल
दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण
सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है।
वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है।
अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है।
सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे।
उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित।
आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp)
Email- hrnewswriter@gmail.com