MP में पर्यटकों के लिए खुले सभी टाइगर रिजर्व, पहले दिन से ही सभी जिप्सिंयां पर्यटकों से फुल रहीं

भोपाल
प्रदेश के सभी छह टाइगर रिजर्व के गेट एक अक्टूबर से पर्यटकों के लिए खोल दिए गए। तीन महीने बाद टाइगर रिजर्व के गेट खुलने पर बड़ी संख्या में पर्यटक पार्क में बाघों के दीदार के लिए पहुंचे। सभी टाइगर रिजर्व में 3-4 दिन के लिए वाहनों की बुकिंग लगभग फुल हो चुकी है।

ये भी पढ़ें :  भगवान महावीर का जीवन मानवता के कल्याण और समाज में नैतिक मूल्यों की स्थापना के लिए प्रेरणास्त्रोत: उप मुख्यमंत्री

MP के छह टाइगर रिजर्व
पहले दिन प्रदेश के छह टाइगर रिजर्व के कोर जोन में 490 जिप्सियों से करीब 5 हजार पर्यटकों ने बाघों का दीदार है। इस बार जिप्सियों की संख्या बढ़ने के साथ-साथ पर्यटकों की संख्या भी और बढ़ने का अनुमान है। कोर जोन में बुकिंग न मिलने पर बफर जोन में लगभग 500 पर्यटक पर्यटन कर सकते हैं। प्रदेश के टाइगर रिजर्व में पहले दिन से ही सभी जिप्सिंयां पर्यटकों से फुल रहीं। टाइगर रिजर्व क्षेत्र के रिजॉर्ट में पर्यटकों की बुकिंग को देखते हुए अगल कुछ दिनों तक बुकिंग फुल है।

ये भी पढ़ें :  ईरान से सूखे मेवे आना बंद, कीमतों में हुई अचानक बढ़ोतरी, उपभोक्ताओं पर पड़ा असर

ऑनलाइन बुकिंग
वे पर्यटक जिन्होंने ऑनलाइन बुकिंग नहीं कराई वो काउंटर पर करंट बुकिंग करा सकते है। टाइगर रिजर्व में दस-दस टिकट करंट बुकिंग के लिए होते हैं, जिसके लिए लंबी कतारें लगती हैं, जबकी ऑनलाइन बुकिंग MP online की ऑफीशियल साइट WWW.MPOnline.Gov.in से कर सकते हैं।

Share

Leave a Comment