ग्राम बम्हनगवां से युवाओ का दल पदयात्रा कर पहुंचा मैहर माता के लिए दर्शन

खुशियों की दास्तां

उमरिया

मानपुर के बम्हनगवा से नीरज पांडेय के नेतृत्व में युवाओ का जत्था  मैहर जिला सतना की शारदा माई के दर्शन के लिए मैहर धाम पहुंच चुके है , जहां पर उन्होने माता के दर्शन किए । विदित हो कि 80 किलोमीटर का पैदल सफर तय करके शारदा माई के धाम पहुंचे और माता के दर्शन किए । विदित हो विगत 13 वर्षाे से युवा पैदल सफर तय करके शारदा माई के दर्शन करने जा रहे है।

ये भी पढ़ें :  'पति से बिना सलाह के गर्भपात कराना क्रूरता' MP हाईकोर्ट की टिप्पणी, पीड़ित ने कहा- वो बार-बार मना करती है

    नीरज पांडे से प्रेरित होकर इस बार 50 की संख्या पर युवा हाथ में ध्वज लेकर पैदल यात्रा तय की । नीरज पांडे द्वारा बताया गया कि हम निरंतर 13 वर्षों से शारदीय नवरात्र में पैदल चलकर माई के दर्शन करने जाते हैं और इस बार भी मां का सहारा लेकर घर से निकले है । माता के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ते हैं, और जहां पर शाम हुई तो डेरा जमाकर विश्राम करते हैं। स्वयं भोजन पकाते हैं और प्रसाद स्वरूप ग्रहण आगे की यात्रा की तैयारी में जुट जाते हैं।

ये भी पढ़ें :  स्वर्गीय रामदयाल प्रजापति की श्रद्धांजलि सभा में शामिल हुए सीएम डॉ. मोहन, वीडी शर्मा एवं हितानंद, शोक किया व्यक्त

श्री पांडे द्वारा बताया गया कि भगवती मां शारदा को विद्यादात्री माना जाता है। ब्रह्म परमेश्वरी मां शारदा के शरीर का रंग कुंद पुष्प तथा चंद्रमा के समान धवल है और उनका वाहन हंस है। वे चार भुजाओं वाली हैं, जिनके एक हाथ में वीणा, दूसरे में पुस्तक, तीसरे में माला है मां के दर पर जो भी अपनी अर्जी लगाने आता है उसकी अर्जी स्वीकार होती है मनवांछित फल मिलता है ।

ये भी पढ़ें :  केन-बेतवा लिंक परियोजना से बुंदेलखंड का जल संकट होगा समाप्त, पीएम नरेन्द्र मोदी ने कराया केन और बेतवा के जल का संगम

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment