सूरज शर्मा ने ISSF जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप में किया स्वर्ण और रजत पदक जीतकर मध्यप्रदेश का नाम रोशन

भोपाल

मध्य प्रदेश – युवा शूटिंग खिलाड़ी सूरज शर्मा, जो मध्यप्रदेश राज्य शूटिंग अकादमी के खिलाड़ी हैं, ने लीमा, पेरू में आयोजित ISSF जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप (पिस्टल/राइफल/शॉटगन) में शानदार प्रदर्शन करते हुए देश और राज्य का नाम गर्व से ऊँचा किया है। सूरज ने 26 सितंबर से 7 अक्टूबर 2024 तक चलने वाली इस चैंपियनशिप में कड़ी मेहनत और समर्पण का परिचय देते हुए दो पदक जीते हैं।

ये भी पढ़ें :  मध्य प्रदेश में धनतेरस पर दिखेगा तूफान दाना का असर, बारिश से बढ़ेगी ठंड, जानें क्या कहता है IMD

उपलब्धियां:

व्यक्तिगत रजत पदक: सूरज ने 25 मीटर स्टैंडर्ड पिस्टल इवेंट में व्यक्तिगत रूप से रजत पदक प्राप्त किया, जिसमें उन्होंने 583/600 अंक बनाए।

टीम स्वर्ण पदक: इसके अलावा, उन्होंने भारतीय टीम के साथ मिलकर टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक भी जीता, जिसमें टीम ने कुल 1729/1800 अंक प्राप्त किए।

ये भी पढ़ें :  कूनो में आज शनिवार सुबह होगी ग्रैंड लैंडिंग, बोत्सवाना से आए 8 नए चीते, CM Mohan Yadav करेंगे बाड़े में रिलीज

खेल मंत्री ने की सराहना

मध्यप्रदेश के खेल मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने सूरज शर्मा की इस शानदार उपलब्धि की सराहना करते हुए कहा, "सूरज ने अपनी मेहनत और प्रतिभा के बल पर न केवल व्यक्तिगत पदक जीते हैं, बल्कि हमारे राज्य का नाम भी रोशन किया है। मंत्री सारंग ने सूरज शर्मा को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दी है।

ये भी पढ़ें :  भोपाल पुलिस ने 91 डीजे संचालकों के खिलाफ कोलाहल और मोटरव्हीकल एक्ट में एफआइआर दर्ज

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment