दक्षिण सूडान में बाढ़ से लगभग 9 लाख लोग प्रभावित हुए हैं : संयुक्त राष्ट्र

दक्षिण सूडान में बाढ़ से लगभग 9 लाख लोग प्रभावित हुए हैं : संयुक्त राष्ट्र

सूडान में विनाशकारी बाढ़ से 8 लाख 90 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित हुए

सूडान में बाढ़ के कारण अब तक 42 जिलों और अबेई में लगभग 2 लाख 26 हजार लोग विस्थापित हो चुके

जुबा
संयुक्त राष्ट्र मानवीय मामलों के समन्वय कार्यालय (ओसीएचए) ने बताया कि दक्षिण सूडान में बाढ़ से 8 लाख 90 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं। विनाशकारी बाढ़ से निपटने के लिए कार्रवाई तेज कर दी गई है।

ये भी पढ़ें :  Chhattisgarh Budget : सीएम भूपेश बघेल आज पेश करेंगे 'भरोसे का बजट', कर्मचारियों और शिक्षित बेरोजगारों को हैं उम्मीदें....

संयुक्त राष्ट्र राहत एजेंसी ने  दक्षिण सूडान की राजधानी जुबा में जारी एक अपडेट रिपोर्ट में कहा कि बाढ़ के कारण अब तक 42 जिलों और अबेई में लगभग 2 लाख 26 हजार लोग विस्थापित हो चुके हैं।

समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने ओसीएचए के हवाले से कहा कि दक्षिण सूडान अभूतपूर्व बाढ़ का सामना कर रहा है। पूर्वानुमानों में औसत से ज्यादा बारिश, युगांडा से नदियों का प्रवाह और संभावित रूप से रिकॉर्ड तोड़ बाढ़ की भविष्यवाणी की गई है।

ये भी पढ़ें :  दो हजार के नोट पर RBI के फैसले पर CM अरविंद केजरीवाल का बड़ा बयान, PM मोदी के लिए कह दी ये बड़ी बात

एजेंसी ने कहा कि सड़कों की स्थिति खराब होने के कारण प्रभावित समुदायों तक पहुंच एक चुनौती बनी हुई है।

यह अपडेट दक्षिण सूडान की मंत्रिपरिषद द्वारा बाढ़ प्रभावित राज्यों में आपातकाल की घोषणा का समर्थन करने के एक दिन बाद आया है। उम्मीद है कि राष्ट्रपति साल्वा कीर के जल्द ही घोषणा जारी करेंगे, ताकि राहत प्रयासों में सहायता के लिए अंतरराष्ट्रीय दानदाताओं से संसाधन जुटाए जा सकें।

ये भी पढ़ें :  'शराबबंदी' की गूंज राजभवन पहुंची...निंदा प्रस्ताव लेकर राज्यपाल से मिलने पहुंचे BJP नेता... राज्यपाल ने दिया निर्देश का आश्वासन

संयुक्त राष्ट्र ने सितंबर में दक्षिण सूडान में बाढ़ से निपटने के लिए तत्काल कार्रवाई के लिए 15 मिलियन अमेरिकी डॉलर आवंटित किए थे। यह बाढ़ मई में शुरू हुई थी और तब से इसने घरों, फसलों और बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचाया है। इसके अलावा शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाएं भी बाधित हुई हैं।

 

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment