मां बम्लेश्वरी के दर्शन के लिए श्रद्धालु लाखों की संख्या में डोंगरगढ़ पहुंचे, मंदिर में मची भगदड़, एक बुजुर्ग महिला की मौत

राजनांदगांव
छत्‍तीसगढ़ के डोंगरगढ़ के मां बम्लेश्वरी मंदिर में दर्शन करने दर्शनार्थियों की भीड़ उमड़ रही है। शनिवार की रात डोंगरगढ़ में उमड़ी भीड़ अनियंत्रित हो गई। नवरात्रि में मां के दर्शन के लिए श्रद्धालु लाखों की संख्या में डोंगरगढ़ पहुंचे। देर रात भगदड़ मचने से एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। सुरक्षा के लिए लगाए गए बेरिकेट्स भी टूट गए। इधर, प्रशासन व्यवस्था बनाने में जुट गई है।

ये भी पढ़ें :  छत्तीसगढ़-जगदलपुर में तीन पेंगोलिन तस्कर पकड़ाए, 43 किलो स्केल्स बरामद

प्रशासन ने की अपील, व्यवस्था बनाएं रखने करें सहयोग
श्रद्धा एवं आस्था के केंद्र डोंगरगढ़ मां बम्लेश्वरी मंदिर में दर्शन के लिए दूरदराज से बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं पदयात्री पहुंच रहे हैं। कलेक्टर शसंजय अग्रवाल ने सभी श्रद्धालुओं एवं भक्तजनों से आग्रह किया है कि उपवास, पैदल चलने एवं भीड़ के कारण घबराहट और बैचेनी हो सकती है। श्रद्धालु दर्शन के लिए जल्दबाजी न करें।

ये भी पढ़ें :  बदल गई MSME की परिभाषा, 1 अप्रैल से लागू होंगे बिज़नेस के नए नियम

जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन का सहयोग करें। बुजुर्ग, बच्चों, माताओं एवं दिव्यांगजनों को दिक्कत हो सकती है, उनका ध्यान रखते हुए सभी अपनी बारी आने पर दर्शन करें। भीड़ की अधिकता को देखते हुए उन्होंने श्रद्धालुओं से यह अपील की है कि भीड़ में बुजुर्ग, बच्चों, माताओं एवं दिव्यांगजनों को पहले जाने का अवसर दें और भीड़ अधिक होने के कारण व्यवस्था बनाए रखने में सभी सहयोग करें।

ये भी पढ़ें :  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आत्मनिर्भर और हरित भारत के विजन को साकार कर रहा सौर ऊर्जा का संकल्प

श्रद्धालुओं एवं पदयात्रियों की सुविधा, स्वास्थ्य एवं विश्राम के लिए पर्याप्त व्यवस्था की गई है। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से अनुरोध किया है कि व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी सहयोग करें।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment