पांच दिन से लापता 10 साल के मासूम का सिर कटा शव मिला, इलाके में सनसनी

बलरामपुर

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर ब्लॉक में दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। 10 वर्षीय मासूम का शव सिर कटा हुआ बरामद होने के बाद गांव में सनसनी फैल गई है। नरबलि की आशंका जताई जा रही है, जिससे पूरा गांव सदमे में है। बच्चे का शव घर से 500 मीटर दूर नदी किनारे 10 टुकड़ों में मिला। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।

ये भी पढ़ें :  कोरबा में सनसनीखेज मामला, टांगी से हमला कर होमगार्ड के पति की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

पांच दिन पहले तोरफा गांव के इस मासूम बच्चे के घर के सामने से अचानक गायब होने के बाद से परिजन और ग्रामीण उसे खोजने में लगे थे। पुलिस को भी सूचना दी गई, लेकिन खोजबीन के दौरान कोई सफलता नहीं मिली। पांच दिन बाद आज सुबह बच्चे का सिर कटा हुआ शव मिलने पर गांव में हड़कंप मच गया। बलंगी पुलिस चौकी ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें :  हरित विकास, जल संरक्षण और जनभागीदारी से पर्यावरणीय समृद्धि की ओर बढ़ता छत्तीसगढ़

ग्रामीणों को नरबलि की आशंका
घटना को लेकर ग्रामीणों में नरबलि की संभावना जताई जा रही है। इस तरह की क्रूरता और धार्मिक अंधविश्वास से जुड़े अपराधों ने पहले भी ग्रामीण इलाकों में भय पैदा किया है।

बलरामपुर पुलिस ने शुरू की जांच
पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की गहराई से जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस भयावह घटना के हर पहलू की जांच की जा रही है। ग्रामीणों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और आसपास के संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment