मनेंद्रगढ़ के गरबा नाइट्स धूम में उमड़ी भीड़, स्वास्थ्य मंत्री हुए शामिल

मनेन्द्रगढ़/एमसीबी
मनेंद्रगढ़ में तीन दिवसीय गरबा एंड डांडिया नाइट्स का आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम के पहले दिन बड़ी संख्या में लोग गरबा एंड डांडिया नाइट्स में पहुंचे। इस गरबा नाइट्स में प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल भी पहुंचे। उन्होंने उपस्थित लोगों को नवरात्रि की शुभकामनाएं दी और भारत की सांस्कृतिक धरोहर का बखान किया। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल का गरबा नाइट्स में स्वागत एक विशेष अंदाज में किया गया। कार्यक्रम स्थल पर उनका स्वागत पारंपरिक गरबा नृत्य करते हुए किया गया। इस दौरान बच्चों ने लाल गुलाब का फूल स्वास्थ्य मंत्री को भेंट किया, जिसे पाकर मंत्री भावुक हो उठे। उन्होंने छात्रों की प्रस्तुति की जमकर सराहना की और इस आयोजन को सांस्कृतिक धरोहर को सहेजने का महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने गरबा नाइट्स के आयोजन को शानदार बताते हुए आयोजकों को बधाई दी।

ये भी पढ़ें :  बंजर जमीन पर लहलहाई ग्राफ्टेड फसल

भारत एक ऐसा देश है, जो 365 दिनों में 365 तरह की खुशियां मनाता है। हमारी संस्कृति और परंपराएं हमें हर अवसर पर आनंदित होने का अवसर देती हैं। गरबा कार्यक्रम में स्थानीय जनता के साथ दूर-दूर से आए लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। जहां केवी पटेल ग्रुप ऑफ कॉलेज के छात्रों ने अपनी अद्भुत गरबा प्रस्तुति से न केवल दर्शकों का मन मोहा, बल्कि स्वास्थ्य मंत्री को भी मंत्रमुग्ध कर दिया। छात्रों की संजीव और मनमोहक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया।

ये भी पढ़ें :  रायपुर : समन्वित प्रयासों से बालोद में सफल होगा प्रथम राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी- मंत्री श्री गजेन्द्र यादव

स्वास्थ्य मंत्री ने अपने संदेश के दौरान लोगों से लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम में होने वाले लाइव आर्केस्ट्रा और गरबा महोत्सव में शामिल होने का आवाह्न किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा और समरसता का संचार करते हैं।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment