राजस्थान-अजमेर में भाजपाइयों ने मनाया जीत का जश्न, आतिशबाजी कर एक-दूसरे को खिलाई जलेबी

अजमेर.

अजमेर में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने शहर के गांधी भवन चौराहे पर हरियाणा चुनावों में पार्टी की पूर्ण बहुमत से जीत का जश्न मनाया और जलेबी खिलाकर जीत की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने गांधी भवन चौराहे पर जमकर आतिशबाजी की। भाजपा शहर जिलाध्यक्ष रमेश सोनी ने कहा कि हरियाणा में भाजपा को 48 सीटें मिली हैं।

ये भी पढ़ें :  सीएम भजनलाल शर्मा ने आमजन को सड़कों पर सुरक्षा की शपथ दिलाई

वहीं, जम्मू-कश्मीर में बीजेपी को 29 सीटें मिली हैं। आज नवरात्र का छठा दिन है। भाजपा की सरकार तीसरी बार हरियाणा में आई है। हमें हर जाति-हर वर्ग ने वोट दिया है। हरियाणा में भाजपा की सरकार बनी व जम्मू-कश्मीर में पार्टी का वोटिंग परसेंट बढ़ा है, यह भाजपा कार्यकर्ताओं के सेवा कार्यों का फल है। इस अवसर पर उपमहापौर नीरज जैन, पूर्व महापौर धर्मेंद्र गहलोत, धर्मेश जैन, प्रवीण जैन, सोमरत्न आर्य, राजेश शर्मा, योगेश शर्मा, दीपक भाकर, जय किशन परवानी, तुलसी सोनी समेत कई पदाधिकारी, कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment