उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने महान उद्योगपति रतन टाटा के निधन पर व्यक्त किया शोक

नहीं रहे भारत के रतन”

उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने महान उद्योगपति रतन टाटा के निधन पर व्यक्त किया शोक

भोपाल

उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा है कि भारत के महान उद्योगपति, परोपकारी व्यक्तित्व, रतन टाटा के निधन की खबर सम्पूर्ण देश के लिए अत्यंत दुःखद है। टाटा ने अपने असाधारण नेतृत्व और समर्पण से न केवल भारत को विकास के पथ पर आगे बढ़ाया, बल्कि स्वास्थ्य, शिक्षा और जनसेवा के क्षेत्र में भी अमूल्य योगदान दिया। उनका निधन देश के औद्योगिक जगत और समाज के लिए एक अपूरणीय क्षति है।

ये भी पढ़ें :  मध्य प्रदेश में जमकर बुलडजोर गरजा, श्री रामजानकी मंदिर ट्रस्ट की सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया

उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि रतन टाटा का जीवन और उनकी सेवाएं सदैव प्रेरणास्त्रोत रहेंगी। उन्होंने दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने और शोकाकुल परिजनों को इस कठिन समय में धैर्य और संबल प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment