छत्तीसगढ़-रायपुर से आबकारी उपायुक्त सहित 34 अधिकारियों को हटाया, मिलावटी शराब व ओवर रेटिंग की थीं शिकायतें

रायपुर।

राजधानी में ओवर रेटिंग और मिलावटी शराब की लगातार मिल रही शिकायतों के बीच आबकारी विभाग ने राजधानी में पदस्थ आबकारी उपायुक्त विकास कुमार गोस्वामी को हटा दिया है. उनकी जगह अब रामकृष्ण मिश्रा को रायपुर का मुख्य उपायुक्त आबकारी नियुक्त किया गया है. इसके साथ ही आबकारी विभाग ने बड़े पैमाने पर तबादला किया है.

ये भी पढ़ें :  छत्तीसगढ़-रायपुर में 400 करोड़ का बिल बकाया, उद्योग मालिकों को अब याद आई महंगी बिजली!

आबकारी विभाग के इस ट्रांसफर लिस्ट में 34 उपायुक्त, सहायक आयुक्त आबकारी और जिला आबकारी अधिकारियों के नाम शामिल हैं, जिसमें 16 उपायुक्त और सहायक आयुक्त आबकारी के अलावा 13 जिला आबकारी अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है.

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment