CM विष्णु देव साय आज अम्बिकापुर और बिलासपुर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल

 

उर्वशी मिश्रा, रायपुर, 08 जनवरी, 2024

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज अम्बिकापुर एवं बिलासपुर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री साय प्रातः 10.15 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर से स्टेट प्लेन से अम्बिकापुर जाएंगे।

मुख्यमंत्री साय 11.30 बजे से 1.30 बजे तक अम्बिकापुर में संभाग स्तरीय कार्यकर्ता सम्मान समारोह में शामिल होने के पश्चात् वहां से रवाना होकर अपरान्ह 3 बजे बिलासा देवी केंवट एयरपोर्ट चकरभाठा बिलासपुर आएंगे।

ये भी पढ़ें :  Chhattisgarh : हाट बाजार क्लीनिक से दुर्गम इलाकों में सुलभ हुई स्वास्थ्य सेवाएं, प्रदेश में 84 लाख से अधिक मरीजों का हुआ उपचार

मुख्यमंत्री अपराह्न 3.20 बजे से 4.50 बजे तक बिलासपुर में संभाग स्तरीय कार्यकर्ता सम्मान समारोह में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री बिलासपुर से रवाना होकर शाम 5.30 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर वापस आएंगे।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment