छत्तीसगढ़-रायगढ़ में पहली के रहते शख्स लाया दूसरी पत्नी, विरोध करने पर दोनों ने पीटा

रायगढ़.

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में पहली पत्नी के रहते हुए एक ग्रामीण ने दूसरी लड़की को पत्नी बनाकर घर ले आया। जब पहली पत्नी ने इसका विरोध किया तो दोनों ने मिलकर उसकी जमकर पिटाई कर दी। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने दोनों के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले को जांच में ले लिया है। उक्त मामला छाल थाना क्षेत्र का है।

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार रायगढ़ जिले के छाल थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम धसकामुडा गांव की रहने वाली महिला ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि 5 साल पहले उसकी शादी रामकुमार सारथी के साथ सामाजिक रीति रिवाज के साथ हुई थी। शादी के बाद वह अपने पति के साथ बहुत अच्छे तरीके से रह रही थी। इसी बीच 08 अक्टूबर की रात लगभग साढ़े 10 बजे उसके पति ने गांव के ही एक अन्य लड़की चांदनी सारथी को पत्नी बनाकर घर ले आया।

ये भी पढ़ें :  छत्तीसगढ़-रायगढ़ में सीएम साय ने किया चक्रधर समारोह का शुभारंभ, महाराज ने शास्त्रीय कला-संगीत को विश्व में दी नई पहचान

मन भर गया इसलिये दूसरी लड़की ले आया
जमुना सारथी ने बताया कि उसने दूसरी महिला को घर में घुसने नही दिया और बाहर ही उन्हें अपने पति से पूछा कि मेरे रहते तुम दूसरी लड़की क्यों लेकर आये तो तब महिला के पति ने कहा कि तुमसे मेरा मन भर गया है, तुम अक्सर लड़ाई झगड़ा करती हो। समय पर खाना बनाकर भी नही देती हो। मै अब तुम्हे नही रखूंगा कहा गया।  

दोनों ने मिलकर की मारपीट
जमुना सारथी ने बताया कि वह अपने पति को समझाने का काफी प्रयास की परंतु उसके पति ने उसे अश्लील गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। इतना ही नही रामकुमार और उसके साथ आई लड़की चांदनी दोनों ने मिलकर गला दबाकर उससे मारपीट की गई। इस बीच उन्होंने महिला के गले में पहने हुए मंगलसूत्र को यह कहकर छीन लिया कि अब इसमें तुम्हारा कोई अधिकार नही है।

ये भी पढ़ें :  मुकेश चंद्राकर हत्याकांड: चार दिन पहले रची थी साजिश, पुलिस को भटकाने 60 किमी दूर फेंके मोबाइल

गांव वालों ने मिलकर बचाया
पीड़ित महिला ने बताया कि इस घटना के समय मेरी मौसी उर्मिला सारथी एवं भगवान दास सिदार बीच बचाव करने आये एवं मेरे पति रामकुमार एवं लड़की चांदनी सारथी को समझाने का प्रयास करने लगे किन्तु वे नही माने और मुझे मारते ही रहे जिस पर मेरी मौसी तत्काल मोहल्ले वाले को बुला लाई जिसमें पंच अमृत लाल पटेल उर्फ मुन्ना, हरिराम, संतोष एवं अन्य आये और बीच बचाव करने का कोशिश किये जिस पर मेरे पति रामकुमार एवं लडकी चांदनी सारथी ने मुझे छोड़ दिया और वहां से चले गये।

ये भी पढ़ें :  खोंगापानी बस स्टॉप पर सभी बसों का ठहराव अनिवार्य, सांसद ज्योत्सना महंत की पहल से मिली बड़ी राहत

पीड़िता ने थाने में लिखाई एफआईआर
पीड़ित महुआ जमुना सारथी ने बताया कि दोनों के द्वारा उससे मिलकर मारपीट की है जिससे उसके गले एवं दोनो हाथों में  चोंट आयी है जिसके बाद वह थान पहुंचकर अपने पति  रामकुमार सारथी एवं उसकी प्रेमिका चांदनी सारथी के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई है जिस पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ धारा 115(2) 296, 3 (5) 351 (2) के तहत अपराध दर्ज कर मामले को जांच में ले लिया है।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment