छत्तीसगढ़-दंतेवाड़ा में मुठभेड़ में 31 नहीं 35 नक्सली मारे गए, पूर्व बस्तर डिवीजनल कमेटी ने जारी की सूची

दंतेवाड़ा.

दंतेवाड़ा और नारायणपुर जिले के सीमा पर थुलथुली गांव में चार अक्तूबर को हुई मुठभेड़ को लेकर नक्सलियों ने सूची जारी की है जिसमें 35 माओवादियों के मारे जाने की जानकारी दी है। दरअसल चार अक्तूबर को हुई मुठभेड़ के बाद 31 नक्सलियों के शव बरामद किए गए थे। भारी मात्रा में आधुनिक हथियार और नक्सलियों का सामान भी बरामद हुआ था।

ये भी पढ़ें :  हेमबती की ‘हौसला अफजाई’…हेमबती का उत्साह बढ़ाते बोले CM विष्णुदेव..’खेलों को बढ़ावा देने के लिए हम प्रतिबद्ध हैं,’ अनेक मंत्री भी रहे उपस्थित

उसी मुठभेड़ को लेकर नक्सलियों ने आज सूची जारी करके 35 माओवादियों के मारे जाने की जानकारी दी है। पुलिस अधिकारियों ने नारायणपुर और दंतेवाड़ा जिले की सीमा पर नक्सलियों की उपस्थिति की सूचना मिलने पर सुरक्षाबलों के जवानों को नक्सल विरोधी अभियान के लिए रवाना किया था। मौके से बड़ी संख्या में ऑटोमेटिक हथियार बरामद किए गए थे।

ये भी पढ़ें :  27 अगस्त से गणेश महापर्व का आगाज़, निकलेगी षड्विनायक दर्शन यात्रा

नक्सलियों के लिए सुरक्षित स्थान
दंतेवाड़ा रेंज के डीआईजी कमलोचन कश्यप ने बताया कि यह क्षेत्र सभी नक्सलियों के लिए सुरक्षित स्थान माना जाता है। नक्सलियों के बारे में सूचना मिलने पर चार दिन पहले इस ऑपरेशन की योजना बनाई गई थी। भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किए गए हैं। कंपनी छह मुख्य रूप से इस क्षेत्र में सक्रिय है और उनकी संख्या 100-150 है।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment