छत्तीसगढ़-रायपुर में बिजली सब स्टेशन में बड़ा हादसा, करंट लगने से लाइनमैन की मौत

रायपुर।

राजधानी के मठपुरैना स्थित बिजली विभाग के सब स्टेशन में एक दर्दनाक हादसा हुआ है. यहां खंभे पर चढ़कर मरम्मत कार्य के दौरान करंट लगने से एक लाइनमैन की मौत हो गई. यह ममला टिकरापारा थाना क्षेत्र का है. मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना 15 अक्टूबर दोपहर करीब 12 बजे की है. मठ पुरैना स्थित एसटीएम वन का लाइनमैन दिलीप जघेल जो ग्राम परसदा का निवासी था.

ये भी पढ़ें :  छत्तीसगढ़-रायपुर में 30 लाख रुपए कीमत का 40 टन टीएमटी बार जब्त, जीएसटी टीम ने पकड़ा ट्रक

वह 33/11 केवी सब स्टेशन में मरम्मत का काम कर रहा था. इसी दौरान वह करंट की चपेट में आ गया. करंट लगने से उसके दोनों हाथ झुलस गए और नीचे गिरने से सिर में गंभीर चोट लग गई. आनन-फानन में बिजली सब स्टेशन के स्टाफ ने घायल कर्मी को कालड़ा नर्सिंग होम, पचपेड़ी नाका में भर्ती कराया. जहां इलाज के दौरान शाम करीब 7:30 बजे उसकी मौत हो गई. घटना की सूचना टिकरापारा थाने में दी गई. बताया जा रहा है कि 11 केवी की एक वीसीबी को बैकफिट कर कंट्रोल रूम की बिजली आपूर्ति शुरू की गई थी. इसी दौरान लाइनमैन दिलीप जंघेल गलती से उसी वीसीबी डीसीबी पर काम करने चला गया, जिससे वह दुर्घटना का शिकार हो गया. सब स्टेशन में इतनी बड़ी लापरवाही कैसे हो गई, जिसके कारण लाइनमैन की मौत हो गई. यह जांच का विषय है.

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment