पिंक अलार्म महिला सुरक्षा के लिए, दतिया जिला अस्पताल में अनूठी पहल

पिंक अलार्म महिला सुरक्षा के लिए, दतिया जिला अस्पताल में अनूठी पहल

दतिया

महिलाओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए दतिया जिला अस्पताल सह मेडिकल कॉलेज में कलेक्टर संदीप कुमार माकिन के मार्गदर्शन में एक अनूठा नवाचार किया गया है। जिला अस्पताल की 3 बिल्डिंगों में 7 स्थानों पर पिंक अलार्म लगाए गए हैं, जिससे महिला डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ को ड्यूटी के दौरान सुरक्षित माहौल मिल सके। उल्लेखनीय है कि यह प्रदेश का पहला जिला अस्पताल है जहाँ पिंक अलार्म की पहल की गई है।

ये भी पढ़ें :  समर्थन मूल्य पर धान, ज्वार एवं बाजरा उपार्जन हेतु पंजीयन 10 अक्टूबर तक

इस नवाचार का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि जरूरत पड़ने पर महिलाओं को त्वरित पुलिस सहायता मिल सके। अस्पताल परिसर में किसी भी महिला को खतरा महसूस होने पर, वह अलार्म के बटन को दबा सकती है, जिससे तुरंत बिल्डिंग की छत पर सायरन बज उठेगा। इसके साथ ही अस्पताल में तैनात गार्ड और पुलिसकर्मी 5 मिनट में संबंधित स्टॉफ के पास पहुंचेंगे।

ये भी पढ़ें :  मध्य प्रदेश में बोर्ड परीक्षाओं को लेकर प्रशासन ने संवेदनशील और अतिसंवेदनशील केंद्र बनाए

सिविल सर्जन सह अस्पताल अधीक्षक डॉ. के.सी. राठौर ने बताया कि पिंक अलार्म मैटरनिटी वार्ड, ट्रॉमा सेंटर और न्यू ओपीडी ब्लॉक के तीनों मंजिलों के स्टाफ ड्यूटी रूम में लगाए गए हैं। इस अलार्म सिस्टम की रेंज 2 किलोमीटर तक है, जिससे पूरे परिसर में तत्काल सुरक्षा सहायता सुनिश्चित की जा सकेगी। पहल सुविधा प्रदेश में पहली बार किसी जिला अस्पताल में की गई है। आने वाले दिनों में प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप से अलार्म सिस्टम का मॉक ड्रिल कर इसकी प्रभावशीलता की जांच की जाएगी।

ये भी पढ़ें :  प्रदेश में पुरानी तबादला नीति पर सामान्य प्रशासन विभाग ने नए सिरे से काम शुरू कर दिया

 

Share

Leave a Comment