जन-प्रतिनिधि और अधिकारी टीम भावना के साथ मिलकर तैयार करें 4 वर्ष का विकास मास्टर प्लान

भोपाल

नगरीय विकास और सतना जिले के प्रभारी मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा है कि जिले में विकास की अनेक संभावनाएँ है। उन्होंने जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से टीम भावना के साथ मिलकर विकास का मास्टर प्लान तैयार करने के लिये कहा। मंत्री वियजवर्गीय ने मंगलवार को सतना में करीब 14 करोड़ रूपये के 5 विकास कार्यों का लोकार्पण करने के बाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुई कही। लोकार्पण कार्यों में 10 करोड़ 56 लाख रूपये की लागत से नवनिर्मित दादा सुखेन्द्र सिंह स्टेडियम का कार्य भी शामिल है। मंत्री विजयवर्गीय ने नगर निगम के 8 करोड़ 69 लाख रूपये के 9 विकास कार्यों का भूमि-पूजन भी किया।

प्रभारी मंत्री विजयवर्गीय ने कहा कि शहर और जिले का विकास हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सतना में विकास के अच्छे कार्य हुए है। अब सतना को स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित करना है। मंत्री विजयवर्गीय ने कहा कि डबल इंजन की सरकार से विकास को तेज गति मिलती है। नगरीय विकास एवं आवास राज्यमंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी ने कहा कि प्रभारी मंत्री विजयवर्गीय के मार्ग दर्शन में सतना जिला औद्योगिक और विकसित जिले के रूप में उभरेगा। उन्होनें बताया कि टमस नदी के सौंदर्यीकरण के लिये जल संसाधन विभाग ने 65 करोड़ रूपये का डीपीआर तैयार कराया है। सतना हवाई अड्डे में 1200 मीटर रन-वे को बढ़ाकर 1800 मीटर करने और नाइट लैडिंग कराने का भी प्रस्ताव है।

ये भी पढ़ें :  ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे में मुआवजा वितरण के लिए 220 करोड़ स्वीकृत, 100 गांवों की भूमि का अधिग्रहण

राज्यमंत्री श्रीमती बागरी ने बताया कि सतना मेडिकल कॉलेज में 450 करोड़ रूपये लागत का सुपर स्पेशयलिटी हॉस्पीटल का भी प्रस्ताव है। सतना और मैहर जिले में 1 लाख 40 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई की सुविधा वाली बरगी नहर का कार्य भी तेजी के साथ किया जा रहा है। कार्यक्रम में सांसद गणेश सिंह, विधायक विक्रम सिंह, सुरेन्द्र सिंह गहरवार, महापौर योगेश ताम्रकार, जिला पंचायत अध्यक्ष रामखेलावन कोल और स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

ये भी पढ़ें :  उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने शिवाजीनगर और एमपी नगर कॉलोनी को दी 14.42 करोड़ के अंडरग्राउंड सीवरेज लाइन की सौगात

विकास परियोजनाओं को समय-सीमा में पूरा करें

प्रभारी मंत्री विजयवर्गीय ने गत दिवस कलेक्ट्रेट सतना में जिले के निर्माण और विकास परियोजनाओं की बैठक में समीक्षा की। उन्होंने कहा कि जिले में चल रहे निर्माण और विकास परियोजनाएँ गुणवत्ता के साथ तय समय-सीमा पूर्ण हो। उन्होंने कार्यों की गुणवत्ता के लिये तकनीकी इंजीनियरिंग से संबंधित टीम बनाकर पब्लिक ऑडिट कराने का भी सुझाव दिया।

ये भी पढ़ें :  धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2300 और बाजरा का 2625 रुपये प्रति क्विंटल

बैठक में बताया गया कि सतना स्मार्ट सिटी डेवलपमेंट के 941 करोड़ रूपये के 72 प्रोजेक्ट मंजूर हुए है। इनमें से 368 करोड़ रूपये के 48 प्रोजेक्ट कार्य पूरे कर लिये गये है। जिले में 55 गौ-शालाओं का काम पूरा कर लिया गया है। इनमें से 48 गौ-शालाएँ स्व-सहायता समूह द्वारा संचालित की जा रही है।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment