आटा गूंथने के लिए पानी की जगह मूत्र का इस्तेमाल करने वाली रीना गिरफ्तार

गाजियाबाद
यूपी के गाजियाबाद में एक घरेलू सहायिका की करतूत ने सभी को हैरान कर दिया है। इस पर क्रॉसिंग रिपब्लिक क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने आरोप लगाया है कि वह आटा गूंथने के लिए पानी की जगह मूत्र का इस्तेमाल करती थी। इस मामले को लेकर जब महिला ने पुलिस ने मामला दर्ज करवाया तो इस पर कार्रवाई करते हुए क्रॉसिंग रिपब्लिक थाने ने आरोपी घरेलू सहायिका को गिरफ्तार कर लिया है। महिला की पहचान रीना के तौर पर हुई है।

ये भी पढ़ें :  Gold smuggling में मुसलमान ही क्यों पकड़े जा रहे, काजी ध्यान दें: लेफ्ट MLA

आठ साल से खाना बना कर खिला रही थी रीना
पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि घरेलू सहायिका रीना आठ साल से उनके यहां खाना बना रही है। 14 अक्तूबर को उन्होंने कैमरे की रिकॉर्डिंग में देखा कि रीना रसोई के बर्तन में मूत्र कर रही है। इसके बाद उसने उसी से रोटियां बनाईं।

परिवार लीवर की बीमारी से ग्रस्त
उनका कहना है कि कई महीनों से उनका परिवार लीवर की बीमारी से ग्रसित है। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि काफी समय से रीना ऐसा काम कर रही है। एसीपी वेव सिटी लिपि नगायच ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें :  श्रेयस अय्यर ICU में भर्ती, तीसरे वनडे में कैच लेते समय लगी चोट के कारण पसली में ब्लीडिंग

वहीं पुलिस अधिकारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर क्रॉसिंग रिपब्लिक थाने में मुकदमा दर्ज किया गया और आरोपी काम वाली महिला रीना को गिरफ्तार किया गया। मामले में जांच और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

'मुझे बुरा लगता था'
पूछताछ में रीना ने बताया कि उसके मालिक उसके काम पर नजर रखते थे और छोटी-छोटी गलती पर सबके सामने खरी-खोटी सुनाते थे, जिसका उसे बुरा लगता था। इस बात से नाराज होकर उसने ऐसा करना शुरू कर दिया।

ये भी पढ़ें :  समस्तीपुर में आयोजित सोनपुर पशु मेले में 55 हजार की खास बकरी आकर्षण का केंद्र बनी

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment