Breaking
25 Nov 2026, Wed

बिलासपुर के जोनल स्टेशन के प्लेटफार्म छह में मृत मिला साधु

बिलासपुर

जोनल स्टेशन के प्लेटफार्म छह में एक साधु मृत मिले। सूचना पर जीआरपी मौके पर पहुंची। पहचान के लिए जब साक्ष्य ढूंढे गए तो उनके पास एक डायरी मिली। जिससे उनकी पहचान सतना उच्चहेरा निवासी घनश्याम गोस्वामी के रूप में हुई। डायरी में मिले नंबर के आधार पर उनके शिष्यों को जानकारी दी। सूचना पर वह स्टेशन पहुंचे।

ये भी पढ़ें :  एसीबी की बड़ी कार्रवाई: एसडीएस कार्यालय में छापा, अमीन-पटवारी और कंप्यूटर ऑपरेटर रिश्वत लेते गिरफ्तार

उनका आरोप है कि मृतक नवरात्र पर्व में ओडिशा जगन्नाथ पुरी दर्शन के लिए गए थे। जब वहां से लौट रहे थे, तब उन्होंने शिष्यों को जानकारी दी कि उनके पास ढाई लाख रुपये हैं। पहुंचकर गाड़ी खरीदेंगे। हालांकि जब जीआरपी ने खंगाला तो उनके पास 4,400 रुपये ही मिले।

ये भी पढ़ें :  रेत माफिया ने आरक्षक पर चढ़ाया ट्रैक्टर, अस्पताल में तोड़ा दम

उन्होंने हाथ की उंगलियों में सोने व चांदी की अंगूठी व गले में चांदी की चेन भी पहना था। लेकिन, उनके पास ढाई लाख रुपये है और न अंगूठी या चेन। उन्होंने जीआरपी से इस मामले की गंभीरता से चर्चा करने की मांग भी की। मामले में जीआरपी ने मार्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी है।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *