Breaking
25 Nov 2026, Wed

लंदन जाने से रोके जाने पर सौरव दास पहुंचे दिल्ली हाईकोर्ट, सुनवाई से इनकार

  नई दिल्ली

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के सह-संयोजक सौरव दास ने उन्हें विदेश जाने से रोकने के फैसले को दिल्ली हाईकोर्ट में चुनौती दी है. उनके वकील ने बुधवार को मामले की अर्जेंट सुनवाई की मांग की. उन्होंने कोर्ट को बताया कि दास की फ्लाइट गुरुवार शाम की है और उन्हें ब्रिटेन में ऑक्सफोर्ड यूनियन के एक कार्यक्रम में शामिल होना है। 

ये भी पढ़ें :  सौरव दास और आशुतोष रांका फिर हिरासत में, दिल्ली पुलिस की कार्रवाई

हालांकि, एक्टिंग चीफ जस्टिस नितिन वासुदेव सांबरे और जस्टिस संजय शर्मा की बेंच ने बुधवार को सुनवाई करने से इनकार कर दिया और याचिका को गुरुवार के लिए सूचीबद्ध कर दिया। 

23 नवंबर को सौरव दास को दिल्ली एयरपोर्ट पर लंदन जाने वाली फ्लाइट में सवार होने से रोक दिया गया था. उनके मुताबिक, उन्हें बताया गया कि उनका पासपोर्ट फ्लैग किया गया है। 

ये भी पढ़ें :  सौरव दास के रेंट एग्रीमेंट पर सवाल, SEM कोर्ट ने दिल्ली में रहने का प्रमाण मांगा

रिपोर्टों के अनुसार, क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय (RPO), चेन्नई ने उनके पासपोर्ट और पहचान दस्तावेजों में जन्मस्थान समेत अन्य विवरणों में कथित विसंगतियों को लेकर कारण बताओ नोटिस जारी किया है. इस नोटिस और स्पष्टीकरण लंबित होने के चलते उनका पासपोर्ट विदेश यात्रा के लिए अमान्य माना गया है। 

इससे पहले 30 अक्टूबर को मद्रास हाईकोर्ट ने सौरव दास की पहचान, राष्ट्रीयता और पृष्ठभूमि की जांच के साथ उनका पासपोर्ट और आधार रद्द करने की मांग वाली याचिका पर नोटिस जारी किया था. दिल्ली हाईकोर्ट में यह नई याचिका अधिवक्ता कृष्नेश बापट के जरिए दायर की गई है. वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल सौरव दास की ओर से पैरवी कर रहे हैं। 

ये भी पढ़ें :  Happy New Year 2023 Wishes : नए साल पर अपने दोस्तों और परिवार को इन मैसेज से दें शुभकामनाएं... सबके खिल उठेंगे चेहरे

 

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *