Breaking
25 Nov 2026, Wed

प्रदेश में उद्यमिता की भावना का निरंतर हो रहा है विकास : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

प्रदेश में उद्यमिता की भावना का निरंतर हो रहा है विकास : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्यप्रदेश के नवाचारों से भारत सरकार को अवगत करवाएंगे

भोपाल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश में ग्रामीण विकास, कृषि, राजस्व, खाद्य और नागरिक आपूर्ति के अलावा अन्य विभागों के केंद्र के समक्ष विचाराधीन विषयों पर वरिष्ठ अधिकारियों के साथ चर्चा की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जल जीवन मिशन के अंतर्गत प्रदेश में सम्पन्न कार्यों सहित जन कल्याण से जुड़ी योजनाओं और प्राथमिकता के विषयों पर जानकारी प्राप्त की। बैठक में मुख्य सचिव अशोक बर्णवाल, मुख्यमंत्री कार्यालय में अपर मुख्य सचिव नीरज मंडलोई सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मध्यप्रदेश में किए गए नवाचारों और सफल कार्यक्रमों का उल्लेख करते हुए इन क्षेत्रों में कार्य की निरंतरता की आवश्यकता बताई। ऐसे कार्यों में केंद्र सरकार के अपेक्षित सहयोग के संबंध में विभागों के अपर मुख्य सचिवों और प्रमुख सचिवों से विचार-विमर्श किया गया।

ये भी पढ़ें :  वर्षों से बहनों से राखी बंधवाने की परंपरा का कर रहा हूं निर्वहन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्यप्रदेश के विशेष कार्यों को दी जाएगी गति

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भारत सरकार के संबंधित विभागों को प्रदेश में हुए नवाचारों और विशेष कार्यों से समय-समय पर अवगत करवाया जाता है। जिलों में उद्यमिता की भावना विकसित की जा रही है। ऐसे कार्यों और प्रयासों को गति दी जाएगी। इस क्रम में बैतूल जिले में 'कुकरू नेचुरल' के तहत स्थानीय उत्पादों का विपणन महत्वपूर्ण है। कुकरू अपनी उत्कृष्ट कॉफी के साथ-साथ कोदो कुटकी, आंवला, हनी, हर्रा, बहेड़ा, सफेद मूसली, भिलवा और अन्य प्राकृतिक उत्पादों के लिए प्रसिद्ध है। इन उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए स्व-सहायता समूहों की महिलाओं तथा वन विभाग के सहयोग से "कुकरू नेचुर" के नाम से इकाइयां स्थापित की जा रही हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि कुकरू क्षेत्र में दुग्ध उत्पादन की अपार संभावनाओं को देखते हुए रबड़ी, मावा, दही सहित अन्य दुग्ध उत्पादों के विक्रय केंद्र भी स्थापित किए जा रहे हैं। कुकरू में रोबुस्टा एवं अरेबिका कॉफी के ग्रोइंग, कल्टीवेशन एवं प्रोसेसिंग उत्पादन के लिए एक करोड़ रुपये की लागत से परियोजना स्थापित करने का प्रस्ताव है। कॉफी बोर्ड एवं वन विभाग द्वारा ग्रामीणों को कॉफी उत्पादन के लिए तकनीकी सहयोग भी उपलब्ध कराया जाएगा।

ये भी पढ़ें :  गांधीसागर फॉरेस्ट रिट्रीट के तीसरे संस्करण की शुरुआत 14 अक्टूबर से

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राजगढ़ के स्वसहायता समूहों द्वारा नई दिल्ली तक दुग्ध की आपूर्ति, उज्जैन सहित कुछ जिलों में आदर्श जनपद पंचायत भवनों के निर्माण, कृषि यंत्रीकरण और पराली प्रबंधन, टू लाइन हाइब्रिड बीज उत्पादन पद्धति, धान बीज उत्पादन हब, प्रस्तावित लड्डू गोपाल योजना, जियो टैगिंग प्रणाली में प्रदेश के विशेष प्रयास भी महत्वपूर्ण हैं। ऐसे अभिनव प्रयासों में भारत सरकार का अधिकाधिक सहयोग प्राप्त करने के प्रयास किए जाएं।

ये भी पढ़ें :  मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ओडिशा के स्थापना दिवस पर दी बधाई

 

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *