Breaking
25 Nov 2026, Wed

शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 1500 अंक चढ़ा, निफ्टी 25,790 के करीब

मुंबई 

सोमवार की भारी गिरावट के बाद भारतीय शेयर बाजार आज 25 नवंबर को मजबूती के साथ खुला है. सेंसेक्स 1,384.87 अंक उछलकर 83,820.86 के लेवल पर पहुंच गया. वहीं, निफ्टी भी 400 अंक चढ़कर 25,749.95 पर खुला है. ब्रेंट के भाव में भी आज गिरावट देखी गई है. ब्रेंट की कीमत आज 90 डॉलर प्रति बैरल पर आ गई है। 

हालांकि, ग्लोबल मार्केट से मिले संकेत मिले-जुले हैं. मंगलवार को अमेरिकी बाजार में Nasdaq और S&P 500 गिरावट के साथ बंद हुए. AI से जुड़ी कंपनियों के शेयरों में मुनाफावसूली और नए टैरिफ को लेकर चिंता ने निवेशकों का मूड प्रभावित किया. वहीं, Dow Jones बढ़त के साथ बंद हुआ. आज बाजार की नजर ग्लोबल फैक्टर्स, शेयरों में हलचल और निवेशकों के रुख पर रहेगी। 
 Dalmia Bharat के शेयरों में 2% से ज्यादा की तेजी

ये भी पढ़ें :  मध्य प्रदेश में सोलर प्लांट से रोशन होंगे 3 लाख घर, किसानों से ली जाएगी जमीन

सेंसेक्स आज लाइव: शेयर बाजार में आज Dalmia Bharat के शेयरों में खरीदारी देखने को मिली. कंपनी का शेयर 2.08% की बढ़त के साथ 1,597 रुपये पर कारोबार कर रहा है। 

JSW Infrastructure के शेयरों में 2% से ज्यादा की तेजी
स्टॉक मार्केट टुडे लाइव:  शेयर बाजार में आज JSW Infrastructure के शेयरों में खरीदारी देखने को मिली. कंपनी का शेयर 2.09% की बढ़त के साथ 360.95 रुपये पर पहुंच गया। 

ये भी पढ़ें :  FSSAI का डाबर पर बड़ा एक्शन! '100% Natural' दावों वाले उत्पादों की बिक्री रोकने के निर्देश, शेयर 2% लुढ़का

Turtlemint Fintech की सब्सिडियरी पर GST विभाग की कार्रवाई, शेयर में 5% की तेजी

महाराष्ट्र GST विभाग के अधिकारियों ने 23 नवंबर को मुंबई के अंधेरी स्थित Turtlemint Fintech Solutions की पूर्ण स्वामित्व वाली सब्सिडियरी Turtlemint Insurance Broking Services (TIB) के रजिस्टर्ड ऑफिस में जांच, तलाशी और जब्ती की कार्रवाई शुरू की. हालांकि, कंपनी ने कहा है कि इस कार्रवाई से उसके नियमित कारोबार और सब्सिडियरी के कामकाज पर कोई असर नहीं पड़ा है. इस खबर के बीच Turtlemint Fintech Solutions का शेयर 4.99% की तेजी के साथ 67.81 रुपये पर पहुंच गया. कारोबार के दौरान शेयर ने 67.86 रुपये का ऊपरी और 65.01 रुपये का निचला स्तर छुआ। 

ये भी पढ़ें :  माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने की यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो-2026 की तैयारियों की समीक्षा, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

कंपनी के शेयर में 1,214 शेयरों के खरीद ऑर्डर लंबित थे, जबकि बिक्री के लिए कोई ऑर्डर उपलब्ध नहीं था. हालांकि, शेयर में कुल 82,134 शेयरों का कारोबार हुआ, जो पिछले पांच कारोबारी दिनों के औसत 1,67,384 शेयरों के मुकाबले 50.93% कम है। 

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *