रायपुर में लूट : राजधानी के मुजगहन इलाके में 20 लाख रुपए की लूट, सुरक्षा को लेकर क्षेत्र में दहशत

नेहा शर्मा, रायपुर

 

रायपुर। राजधानी के मुजगहन इलाके में 20 लाख रुपए की लूट का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना वेंकट हॉस्पिटल के सामने हुई, जहां अज्ञात बदमाशों ने एक युवक को घेरकर उससे 20 लाख रुपए लूट लिए। इस घटना के बाद इलाके में सुरक्षा को लेकर दहशत का माहौल बन गया है।

ये भी पढ़ें :  नवपदस्थ कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने कार्यभार ग्रहण किया

पीड़ित युवक ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है, जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। मिली जानकारी के मुताबिक, युवक किसी जरूरी काम से जा रहा था, तभी अचानक बदमाशों ने उसे घेर लिया और पैसे लूटकर फरार हो गए।

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और इलाके की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब घटनास्थल और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, जिससे बदमाशों की पहचान की जा सके। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह मामला गंभीर है, और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

ये भी पढ़ें :  CG पक्षी प्रेमियों के लिए अच्छी खबर आई, छत्तीसगढ़ में पक्षी पालने पर थी कार्यवाही का आदेश, प्रतिबंध आदेश के बाद पालने वाले आ गए थे टेंशन में

लूट की इस वारदात के बाद से मुजगहन और उसके आसपास के इलाकों के लोग काफी चिंतित हैं और सुरक्षा के इंतजामों को लेकर पुलिस से कठोर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment