प्रेमिका दूसरे युवक के साथ घूम रही थी, गला रेतकर कर दी हत्या

बिलासपुर

चिंगराजपारा में रहने वाली प्रियंका देवांगन कालेज की छात्रा थी। स्कूल के समय से ही उसकी दोस्ती मोहल्ले में रहने वाले सागर साहू से थी। पिछले कुछ दिनों से प्रियंका दूसरे युवक के साथ बातचीत कर रही थी। इससे सागर नाराज था। इसी कारण से दोनों के बीच पिछले एक महीने से बातचीत बंद थी।

ये भी पढ़ें :  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 'पंडुम कैफे' का किया शुभारंभ

शुक्रवार की सुबह प्रियंका के स्वजन काम पर चले गए। युवती की बहन अपने दादा को लेकर अस्पताल गई थी। इस दौरान प्रियंका अपने घर पर अकेली थी। इसी दौरान सागर उससे मिलने घर पहुंचा। दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। इस पर युवक ने धारदार हथियार से प्रियंका पर कई बार वार किया।

ये भी पढ़ें :  मिशन वात्सल्य: संविदा भर्ती में पात्र-अपात्र सूची जारी, 10 सितंबर तक दावा-आपत्ति का मौका

इधर युवती की चीख सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंचे। लोगों ने भाग रहे सागर को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। साथ ही घटना की जानकारी स्वजन को दी। इस पर स्वजन भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पीएम कराया है। युवक से विस्तृत पूछताछ कर घटना की जानकारी जुटाई जा रही है।

ये भी पढ़ें :  रायपुर : माइनिंग से हाई-वैल्यू मैन्युफैक्चरिंग तक, छत्तीसगढ़ लगा रहा दांव

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment