विजयादशमी की धूम, रायपुर के डब्ल्यूआरएस कॉलोनी में सबसे बड़ा 110 फीट तो भाठागांव में 60 फीट के रावण का पुतला हुआ दहन

 

नेहा शर्मा, न्यूज राइटर, रायपुर, 25 अक्टूबर, 2023

 

रायपुर। डब्ल्यूआरएस मैदान में दशहरा उत्सव का यह 53वां वर्ष है। वहीं इसके साथ ही राजधानी रायपुर के 26 जगहों पर भी रावण दहन किया गया। बुराई पर अच्छाई की जीत क प्रतीक दशहरा पर्व धूमधाम से मनाया गया। रावणभाठा में 60 फीट का पुतला दहन किया गया।

ये भी पढ़ें :  मंत्रालयीन कर्मचारी संघ ने सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव को लिखा पत्र, मतदान के दिन छुट्टी देने की मांग

प्रदेश में आचार संहिता लागू होने के कारण बनाए जा रहे रावण पुतला का कद को कम कर दिया गया है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल की तैनाती रही। 26 जगहों में से 8 मुख्य उत्सव स्थलों पर सुरक्षा के लिए जवान तैनात रहेय। रावणभाठा मैदान, सप्रे मैदान और बीटीआई ग्राउंड जैसे कई जगहों पर सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस के जवान तैनात रहे।

ये भी पढ़ें :  रायपुर : भू-जल स्तर बचाने, डबरी निर्माण के लिए किसानों को करें प्रोत्साहित - डेका

कॉलोनी मैदान में 110 फीट का रावण दहन किया गया। वहीं दूसरी ओर रावणभाठा में भी 60 फीट का पुतला दहन किया गया। दोनों जगहों पर सीएम भूपेश ने दशानन के पुतले को दहन किया। रायपुरवासियों को दशहरे की बधाई और शुभकामनाएं दी। रावण दहन के दौरान जमकर आतिशबाजी की गई। रावणभाठा में विधायक बृजमोहन अग्रवाल भी मौजूद रहे। रायपुर में सबसे बड़ा रावण का पुतला डब्ल्यूआरएस कॉलोनी मैदान में दहन किया गया। विजयादशमी पर रायपुर में जगह-जगह रावण के पुतले का दहन किया गया। रावणभाठा मैदान में भगवान बालाजी की पालकी दुधाधारी मठ से पहुंची।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment