केरल के प्रसिद्ध श्री पद्मनाभ स्वामी मंदिर से कथित तौर पर कांस्य पात्र चुराने के आरोप में चार लोगों को लिया हिरासत में

केरल
केरल के प्रसिद्ध श्री पद्मनाभ स्वामी मंदिर से कथित तौर पर कांस्य पात्र चुराने के आरोप में हरियाणा से चार लोगों को हिरासत में लिया गया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। स्थानीय भाषा में "उरुली" कहे जाने वाले पारंपरिक बर्तन का उपयोग प्राचीन मंदिर में पूजा और अनुष्ठानों के लिए किया जाता था।

ये भी पढ़ें :  JNU नारेबाजी पर गिरिराज सिंह का तीखा बयान: बोले– ‘टुकड़े-टुकड़े गैंग कोई भ्रम न पाले’

पुलिस ने पुष्टि की कि आरोपियों की पहचान कर ली गई है और हरियाणा पुलिस के सहयोग से उन्हें हिरासत में ले लिया गया है, लेकिन उन्होंने ज्यादा जानकारी नहीं दी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘आरोपियों में से एक डॉक्टर है, जिसके पास आस्ट्रेलिया की नागरिकता है। पिछले सप्ताह उसके साथ दो-तीन महिलाओं ने दरगाह में जाकर प्रार्थना की थी। यह अपराध कथित तौर पर बृहस्पतिवार को हुआ।’’

ये भी पढ़ें :  तीन दिवसीय राष्ट्रीय ट्रायथलॉन प्रतियोगिता का हुआ समापन, मंत्री पटेल ने खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरण कर सम्मानित किया

सूत्रों ने बताया कि जैसे ही बर्तन गायब हुआ, मंदिर के अधिकारियों ने पुलिस को सूचित किया, जिसने बाद में सीसीटीवी फुटेज की विस्तृत जांच के माध्यम से आरोपी की पहचान की। बाद में आरोपियों को हरियाणा से ढूंढ निकाला गया और वहां की स्थानीय पुलिस की मदद से उन्हें हिरासत में ले लिया गया। सूत्रों ने बताया कि आरोपियों को आज दिन में तिरुवनंतपुरम लाया जाएगा।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment