दुर्ग में ट्रक ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत

 दुर्ग

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में सोमवार को एक ट्रक ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे दंपति और उनकी 12 वर्षीय बेटी की मौत हो गई. जबकि उनकी एक बच्ची घायल हो गई . इस बात की जानकारी एक न्यूज को एक अधिकारी ने दी.  जिसके मुताबिक दुर्घटना सुबह कचांदुर-धौर मार्ग पर धौर गांव के पास हुई.

ये भी पढ़ें :  आत्मसमर्पित नक्सलियों एवं नक्सल पीड़ित परिवारों को पुनर्वास नीति के तहत मिलेगा आवास : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

अधिकारी ने बताया कि परिवार एक समारोह में शामिल होने के बाद घर जा रहा था, तभी सीमेंट से लदे एक ट्रक ने उनके दोपहिया वाहन को टक्कर मार दी. अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना में राजेश साहू (32), उनकी पत्नी रितु (28) और उनकी बड़ी बेटी की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि उनकी दो साल की बेटी गंभीर रूप से घायल है.

ये भी पढ़ें :  छत्तीसगढ़-रायपुर एम्स में जूनियर्स को कमरे में बंद कर रातभर ली रैगिंग, कई छात्राएं घबराकर हुईं बेहोश

घायल बच्ची को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर भागने में सफल रहा. उसकी गिरफ्तारी अभी नहीं हो पाई है. जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा. पुलिस ने बताया कि स्थानीय लोगों ने घटना के विरोध में सड़क जाम कर दिया और उन्हें शांत करने के प्रयास जारी हैं.

ये भी पढ़ें :  रायपुर : विशेष लेख : वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और कल्याण के लिए प्रतिबद्ध - छत्तीसगढ़ का आदर्श मॉडल

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment