आज CM साय का शेड्यूल क्या है? CM विष्णुदेव साय आज करेंगे संवाद, होंगे इन कार्यक्रमों में सम्मिलित

उर्वशी मिश्रा, रायपुर

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आज का व्यस्त कार्यक्रम कई महत्वपूर्ण आयोजनों पर केंद्रित रहेगा। दिन की शुरुआत में वे हेलीकॉप्टर से बगीचा हेलीपैड, जिला-जशपुर से रवाना होंगे और पुलिस मुख्यालय, नया रायपुर अटल नगर पहुंचेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री मंत्रालय में बैठकें करेंगे और “राष्ट्रीय किसान मेला 2024” में भाग लेंगे, जो कृषि महाविद्यालय के कृषि मंडप में आयोजित होगा।

ये भी पढ़ें :  सदियों के त्याग, तपस्या और संघर्ष से बना यह मंदिर हमारी संस्कृति और अध्यात्म की महान धरोहर : पीएम मोदी

मुख्यमंत्री इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय से लौटने के बाद छत्तीसगढ़ राज्य पावर कंपनी मुख्यालय, इंजीनियर्स कॉलोनी, रायपुर का दौरा करेंगे और वहां से विवेकानंद सभागार, सरस्वती विहार, रोहिणीपुरम पहुंचेंगे, जहां “क्षेत्रीय संस्कृति महोत्सव 2024” में हिस्सा लेंगे। उनका कार्यक्रम मुख्यमंत्री निवास पर समाप्त होगा, जहां वे एक बैठक करेंगे।

 

ये भी पढ़ें :  डिप्टी CM साव ने PM आवास के लाभार्थियों का वीडियो पोस्ट कर पूर्व CM बघेल पर कसा तंज, ‘भूपेश बघेल के झूठ का हुआ पर्दाफाश’-साव

 

इस दौरान, मुख्यमंत्री किसानों, अधिकारियों, और स्थानीय जनता से संवाद करेंगे, जिसमें वे राज्य की विकास योजनाओं और सांस्कृतिक महत्व को लेकर चर्चा करेंगे।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment