गोलघर में लगे तड़ित चालक से केबल चोरी जाने का मामला सामने आया, सुरक्षा की खुली पोल

भोपाल
 शाहजहांनाबाद थाना इलाके में स्थित गोलघर में लगे तड़ित चालक से केबल चोरी जाने का मामला सामने आया है। वारदात को किसने अंजाम दिया, फिलहाल इसका पता नहीं चल पाया है। राज्य संरक्षित इस स्मारक को आकाशीय बिजली से बचाने के लिए मप्र पर्यटन विकास निगम ने यह यंत्र लगवाया है।

संरक्षित स्मारक होने की वजह से यहां सुरक्षाकर्मी भी तैनात रहते हैं। इसके बावजूद केबल चोरी हो जाने से गोलघर में सुरक्षा की पोल खुल गई है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने चोरी का प्रकरण दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। अज्ञात चोर का पता लगाने के लिए पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है।

ये भी पढ़ें :  राम चरण की ‘पेद्दी’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, 4 जून 2026 को होगी वर्ल्डवाइड रिलीज

शाहजहांनाबाद थाना पुलिस के मुताबिक गोलघर के प्रभारी तकनीकी सहायक डॉ. अहमद अली ने मंगलवार रात शिकायत दर्ज कराई थी। उसमें बताया कि पुरातात्विक महत्व की इमारत गोलघर को आकाशीय बिजली से बचाने के लिए तड़ित चालक लगाया गया है। 20 अक्टूबर तक तड़ित चालक का केबल लगा हुआ था। उसके बाद उसका केबल चोरी चला गया।

ये भी पढ़ें :  सहकारिता विभाग में नित नये नवाचार किये जा रहे हैं और नवाचार से गति पकड़ता जा रहा है, एक वर्ष की उपलब्धियाँ

इस बारे में बाणगंगा स्थित संचालनालय पुरातत्व अभिलेखागार एवं संग्रहालय को भी सूचित किया गया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी का केस दर्ज कर लिया गया है। चोरी गए केबल की कीमत 50 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस गोलघर में तैनात सुरक्षाकर्मियों से पूछताछ करेगी।

ये भी पढ़ें :  कक्षा-6 की पाठ्य-पुस्तक एवं राष्‍ट्रीय पाठ्यचर्या रूपरेखा पर शिक्षकों का प्रशिक्षण

गोलघर में जहां से चोरी हुई, वह बी-ब्लॉक कहलाता है। उसे पहले घुड़साल के नाम से जाना जाता था। फिलहाल गोलघर की सुरक्षा दीवार बनाने का काम भी चल रहा है। जिसे दीवार बनाने का ठेका मिला है, उसके कर्मचारी व मजदूर भी परिसर में रहते हैं। पुलिस उनसे भी पूछताछ करेगी।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment